{"_id":"6987a504a06d73b4120b8277","slug":"the-24th-foundation-day-of-shani-temple-was-celebrated-with-great-pomp-nainital-news-c-238-1-ntl1003-122500-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शनिमंदिर का 24वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शनिमंदिर का 24वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
विज्ञापन
नैनीताल। ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर का 24 वां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। आचार्य भगवती प्रसाद जोशी की ओर से सुबह गणेश पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद कलश स्थापना, शनिदेव स्नान, शनिदेव पूजन, नवग्रह पूजन हुआ। मुख्य यजमान वन विभाग के सेवानिवृत अधिकारी कपिल जोशी रहे। इसके बाद महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की ओर से सुंदरकांड पाठ व भजन कीर्तन किया गया। बाद में खिचड़ी व खीर का भंडारा किया गया। इस दौरान व्यवस्थापक हेमू जोशी, पारस जोशी, हीरा बिष्ट, दिग्विजय सिंह बिष्ट, ईश्वर दत्त तिवारी, विनोद जोशी, रोहित राज, सुमन साह, मंजू रौतेला, धर्मानंद पालीवाल आदि जुटे रहे। संवाद
....
विज्ञापन
....