{"_id":"6843584039d6d2eab703f56e","slug":"thdc-reached-for-survey-of-gulabghati-haldwani-news-c-337-1-hld1039-122479-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गुलाबघाटी के सर्वे के लिए पहुंची टीएचडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गुलाबघाटी के सर्वे के लिए पहुंची टीएचडीसी
Sat, 07 Jun 2025 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं की लाइफलाइन गुलाबघाटी के चौड़ीकरण की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन (टीएचडीसी) कंपनी ने सर्वे किया है। पहले चरण में टीम ने पहाड़ी और नदी का सर्वे किया है, जल्द डिजाइन तैयार कर डीपीआर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग की गुलाबघाटी में नदी की ओर से चौड़ीकरण की योजना है ताकि वन भूमि का अडंगा न लगे।
गुलाबघाटी में मार्ग संकरा होने के कारण पर्यटन सीजन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात में सड़क पर पहाड़ी से मलबा गिरता है। ऐसे में वाहनों की आवाजाही बाधित होने से कुमाऊं के अधिकतर जिलों पर इसका असर पड़ता है। एनएच की ओर से पूर्व में गुलाबघाटी के चौड़ीकरण के साथ ही रानीबाग में अंडरपास का प्रस्ताव तैयार किया गया था।
बॉक्स
रानीबाग अंडरपास के सर्वे को कंसलटेंसी कंपनी का नहीं हुआ चयन
रानीबाग में अंडरपास बनाने के लिए एनएच को कंसलटेंसी कंपनी का इंतजार है। कंसलटेंसी कंपनी ने चयन के लिए दो बार टेंडर आमंत्रित किए, लेकिन एक ही टेंडर प्राप्त हुआ। इसे एप्रूवल के लिए एनएच के क्षेत्रीय कार्यालय में भेजा गया। लंबे समय से इस पर मुहर नहीं लग पाई है। इस वजह से अंडरपास की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। आए दिन लगने वाले जाम से निजात के लिए अंडरपास बनाया जाना जरूरी है। कंपनी चयन के बाद बांड बनेगा और फिर सर्वे किया जाएगा। इसके बाद डीपीआर तैयार की जाएगी। कुल मिलाकर इस बरसात में भी लोगाें को गुलाबघाटी में आने वाले मलबे से परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन
भीमताल रोड पर अमृतपुर तक वाहनों की लगी कतार
हल्द्वानी। काठगोदाम से रानीबाग तक शुक्रवार दोपहर बाद वाहनों की कतार नजर आई। इस दौरान भीमताल और नैनीताल मार्ग पर वाहनों को एक ओर से निकाला गया। इसके चलते भीमताल रोड पर अमृतपर तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस कर्मी यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे। संवाद
कोट
गुलाबघाटी में सड़क चौड़ीकरण के लिए टीएचडीसी की टीम दो बार यहां आ चुकी है। जियोलॉजी व टोपोग्राफिकल सर्वे कर लिया है, अब जियोफिजिकल सर्वे होना है। इसके बाद ही डिजाइन तैयार किया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी 15 जुलाई तक डीपीआर उपलब्ध करा देगी। - प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता एनएच हल्द्वानी