फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tent House director's wife poisoned, death

टेंट हाउस संचालक की पत्नी ने जहर खाया, मौत

Thu, 26 May 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 26 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
नवाबीरोड इलाके में टेंट हाउस संचालक की पत्नी ने जहर खा लिया। सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से परिजन शव को लेकर जाने लगे तो अस्पताल के कर्मचारियों ने रोक लिया। इसी बात पर बवाल बढ़ने के बाद मेडिकल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बवाल शांत कराया। इधर महिला के मायके वालों के नहीं पहुंचने पर  शव का पोस्टमार्टम रोक दिया गया है। 
विज्ञापन


नवाबीरोड शिवमंदिर के समीप रहने वाले टेंट हाउस संचालक पंकज जोशी की पत्नी दीपा जोशी (24) ने बुधवार की सुबह पति से विवाद के बाद जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव को लेकर जा रहे थे लेकिन अस्पताल के डाक्टर और कर्मचारियों ने रोक दिया। इसी बात को लेकर अस्पताल में बवाल होने लगा।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद मेडिकल चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विवाद शांत कराया और चेताया कि बवाल करने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। पूछताछ से पता चला कि पंकज की शादी नौ मई 2014 को दीपा के साथ हुई थी। उसका एक साल का बेटा भी है।  इस मामले में दीपा के मायके वालों ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मजिस्ट्रेट ही पंचायतनामा भरेंगे।  दीपा के पिता को बुलाया गया है। पिता के आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed