फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tender in Nainital

संसदीय कार्य मंत्री तक पहुंचा बगैर निविदा चुंगी और पार्किंग का ठेका देने का मामला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tender in Nainital
नैनीताल। नगर पालिका प्रशासन की ओर से नैनीताल में लेक ब्रिज चुंगी और डीएसए समेत अन्य पार्किंग स्थलों का ठेका निविदा निकाले बगैर ही पुराने ठेकेदार को देने का मामला तूल पकड़ गया है। विधायक सरिता आर्या ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त से लेकर संसदीय कार्य मंत्री तक से शिकायत की है। मंत्री और आयुक्त दोनों ने ही इस मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों पालिका की बोर्ड बैठक में नैनीताल स्थित लेक ब्रिज चुंगी और पार्किंग स्थल का ठेका पुराने ठेकेदार को ही बीस फीसदी धनराशि की बढ़ोतरी के साथ देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था। जबकि लोगों का कहना था कि यदि पालिका नए सिरे से चुंगी और पार्किंग का ठेका कराती तो इससे पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार पालिका को अधिक धनराशि प्राप्त होती।
विज्ञापन

शुक्रवार को देहरादून से वापस लौटीं विधायक सरिता आर्या के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मामले को प्रमुखता से उठाते हुए पालिका प्रबंधन पर अपने लोगों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। विधायक सरिता ने आयुक्त दीपक रावत और संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को पूरे मामले की जानकारी दी। सरिता का कहना था कि बगैर टेंडर किए ठेका देना गलत है। उन्होंने कहा कि पालिका को चुंगी और पार्किंग दोनों की निविदा निकालनी थी और यदि निविदा में कोई ठेकेदार हिस्सा नहीं लेता तो उसके बाद ही बीस फीसदी की वृद्धि के साथ पुराने ठेकेदार का कार्यकाल बढ़ाना चाहिए था। इससे ठेके को लेकर पारदर्शिता भी बनी रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पालिका प्रबंधन ने ऐसा नहीं किया है जिससे उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और आरोप लग रहे हैं। पालिका ने अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बगैर निविदा निकाले पार्किंग और चुंगी का ठेका दे दिया है। विधायक सरिता आर्या ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री और आयुक्त दोनों ने ही मामले को गंभीरता से लेते हुए इस प्रकरण की जांच कराने की बात कही है।

30 फीसदी वृद्धि के साथ मुझे दे दें ठेका: इंदर
नैनीताल। रामनगर निवासी इंदर सिंह रावत ने पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा को पत्र भेजकर कहा है कि वह तीस फीसदी वृद्धि के साथ नैनीताल में पार्किंग और चुंगी का ठेका लेने को तैयार हैं। उन्होंने कहा है कि पालिका ने पुराने ठेकेदार को पिछले साल के ठेके की रकम में बीस फीसदी वृद्धि के साथ ठेका दिया है लेकिन वह पिछले साल की धनराशि में 30 फीसदी वृद्धि करते हुए दोनों ठेके लेने को तैयार हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर ईओ अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि ऐसा कोई भी पत्र उन्हें नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed