फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tender for Mansa Devi ropeway cancelled after rebuke from Nainital High Court

Uttarakhand News: नैनीताल हाईकोर्ट से फटकार के बाद मनसा देवी रोपवे का टेंडर रद्द

Fri, 13 Jun 2025 01:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 13 Jun 2025 01:31 PM IST
सार

मनसा देवी मंदिर तक रोपवे के लिए हॉस्पिटल चलाने वाली, पुल और हाईवे बनाने वाली कंपनियों तक को टेंडर की अनुमति देने पर हाईकोर्ट की फटकार के बाद टेंडर निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
Tender for Mansa Devi ropeway cancelled after rebuke from Nainital High Court
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनसा देवी मंदिर तक रोपवे के लिए हॉस्पिटल चलाने वाली, पुल और हाईवे बनाने वाली कंपनियों तक को टेंडर की अनुमति देने पर हाईकोर्ट की फटकार के बाद टेंडर निरस्त कर दिया गया। हरिद्वार नगर निगम के अधिवक्ता ने मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान इसकी जानकारी दी। इस मामले में फैसला जल्द में आने की उम्मीद थी, उससे पहले ही नगर निगम ने टेंडर निरस्त करने का कदम उठा लिया।

विज्ञापन

यह विवाद अप्रैल माह में शुरू हुआ था। हरिद्वार नगर निगम ने टेंडर के लिए रोपवे के क्षेत्र में कोई अनुभव न रखने वाली सड़क और निर्माण कार्यों से जुड़ी फर्मों को भी बोली लगाने की अनुमति दे दी थी। इसमें राजमार्ग, पुल, सुरंग, दूरसंचार और यहां तक कि अस्पताल जैसे क्षेत्रों की फर्मों को भी शामिल कर लिया गया था।

विज्ञापन

इसके बाद रोपवे विशेषज्ञता वाली कंपनी उषा ब्रेको लिमिटेड ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। मामले में यह बात भी सामने आई कि टेंडर की शर्तों में ये बदलाव नगर आयुक्त ने नगर निगम बोर्ड की मंजूरी के बिना ही कर दिए थे। इससे प्रक्रिया और पारदर्शिता पर भी सवाल उठे। पूर्व में सुनवाई में हाईकोर्ट ने भी इन तथ्यों पर आश्चर्य जताया था और टेंडर प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए निर्णय आने तक संबंधित फर्म की ओर से संचालन जारी रखने के निर्देश दिए थे। यात्रियों की सुरक्षा और निविदा की पारदर्शिता संबंधी चिंता जताते हुए हाईकोर्ट ने नगर निगम को काफी कुछ कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed