फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ten thousand devotees reached Kainchi before the mela

Kainchi Mela: जब मेले से पहले पहुंचे दस हजार श्रद्धालु कैंची, जयकारों से गूंजा धाम; समिति ने सभी को कराया भोजन

Sat, 15 Jun 2024 05:53 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 15 Jun 2024 05:53 AM IST
सार

इस बार का कैंची मेला ऐतिहासिक होने जा रहा है। शुक्रवार की शाम को देश के कोने-कोने से पहुंचे 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रातभर हनुमान चालीसा का पाठ किया। बाबा के जयकारों से कैंची धाम गूंज उठा। 

विज्ञापन
Ten thousand devotees reached Kainchi before the mela
कैंची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

इस बार का कैंची मेला ऐतिहासिक होने जा रहा है। इसका अंदाजा कैंची मेले से एक दिन पहले शुक्रवार की शाम को यहां पहुंचे 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को देखकर लगाया जा सकता है।

शुक्रवार की शाम को देश के कोने-कोने से पहुंचे 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रात भर हनुमान चालीसा का पाठ किया। बाबा के जयकारों से कैंची धाम गूंज उठा। मंदिर समिति की ओर से 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। सुबह से शाम तक मंदिर में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Kainchi Dham Mela: यातायात व्यवस्था पर नजर रखेंगे 1200 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी, जानें पूरा प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालु शुक्रवार को बाबा के दर्शन और प्रसाद के लिए रात भर खुले आसमान और टेंट के अंदर आराम करते नजर आए। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही से चहल-पहल के साथ स्थानीय पर्यटन कारोबारी और व्यापारी भी खुश नजर आए। मंदिर समिति से जुड़े भक्त रात भर व्यवस्थाएं बनाने में लगे रहे। शुक्रवार की शाम 20 हजार से अधिक श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचे। रात भर बाबा के जयकारों से कैंची धाम गुंजायमान रहा। साथ ही मंदिर समिति की ओर से 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। - एमपी सिंह, मंदिर समिति के सदस्य।

कैंची मेले को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। मैं स्वयं भी मेले पर निगरानी रख रहा हूं। शनिवार को कैंची पहुंचकर मेले की व्यवस्था देखूंगा। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए शटल सेवा लगाई गई है। - दीपक रावत, कुमाऊं कमिश्नर।

कैंची जाने के लिए काठगोदाम स्टेशन पहुंचा श्रद्धालुओं का रेला
कैंची धाम मेले के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ से काठगोदाम रेलवे स्टेशन भी दिनभर पैक रहा। 15 जून को होने वाले कैंची धाम के स्थापना दिवस के लिए रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर आम दिनों की अपेक्षा इन दिनों यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई हैं।

काठगोदाम रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक डीएस बोरा ने बताया कि दिल्ली, देहरादून और हावड़ा रूट से चलने वाली सभी ट्रेनें काठगोदाम स्टेशन पैक होकर पहुंच रही हैं। बताया कि करीब दो से ढाई हजार यात्री प्रतिदिन स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं को कैंची धाम पहुंचाने के लिए टैक्सी और शटल बस सेवा उपलब्ध हैं।

केमू की ओर से काठगोदाम स्टेशन से कैंची धाम तक 20 बसों को शटल के रूप में चलाया जा रहा हैं। बसों का किराया 100 रुपये रखा गया है। वहीं, काठगोदाम टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष किशन पांडे ने बताया कि स्टेशन से कैंची धाम के लिए करीब 80 टैक्सी लगाई गई हैं। बताया कि काठगोदाम स्टेशन से कैंची धाम के लिए टैक्सी में प्रति यात्री 250 रुपये किराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed