फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ten arrested in Sheeshmahal stone pelting case

शीशमहल पथराव मामले में दस गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ten arrested in Sheeshmahal stone pelting case
हल्द्वानी शीशमहल रामलीला मैदान में आयोजित हिन्दुवादी संगठनों की सभा में उपस्थित लोगों की भीड़।
हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र में शनिवार शाम हुए पथराव के मामले में काठगोदाम पुलिस ने दस आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन अन्य लोग हिरासत में लिए गए हैं। इस घटना को लेकर पुलिस शहर के अन्य स्थानों पर दबिश दे रही है। सभी दस आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शीशमहल निवासी पंकज खत्री ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक पक्ष ने धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए तीन युवकों को पीट दिया था। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने हमले के तीन आरोपियों को धर दबोचा। युवकों के पकड़े जाने की जानकारी पर एक पक्ष ने शीशमहल में आकर पथराव किया और दो लोगों को छुड़ाकर ले गए। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव फैल गया था। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 147, 149, 153ए, 323, 504, 506, 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

घटना को लेकर एसएसपी पंकज भट्ट सहित अन्य अधिकारी सक्रिय हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद अलग-अलग जगहों पर छापा मारकर दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में टनकपुर रोड वारसी कॉलोनी निवासी वारिस सिद्दीकी और मो. शारिक, रानीबाग चौहान पाटा निवासी इरशाद, जैम फैक्टरी राजपुरा निवासी शहजाद, साकिब, समीर, जवाहर नगर निवासी अरबाज, लारिफ और फईम आदि शामिल हैं। अभी पुलिस तीन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने की घटना की समीक्षा
हल्द्वानी। एसएसपी पंकज भट्ट ने शीशमहल में हुए पथराव के मामले की समीक्षा की है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि काठगोदाम मंदिर से लौटकर आए नाबालिग सहित तीन युवक शीशमहल में जूस पी रहे थे। इस दौरान बाइक सवारों ने तीनों युवकों के ड्रेस को लेकर तंज कसा। इस मामले में क्षेत्रीय लोगों ने बाइक सवार तीन लोगों को पीटकर पकड़ लिया। इसके बाद रानीबाग और अन्य जगहों से आए बाइक सवार पथराव करने लगे। एसएसपी ने एसपी सिटी हरबंश सिंह, एससी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र को शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
मास्टर माइंड का खुलासा करे पुलिस : पंकज
मुकदमा दर्ज कराने वाले समाजसेवी पंकज खत्री का कहना है कि शीशमहल की घटना पूर्व नियोजित थी। इस मामले में पुलिस को मास्टर माइंड का खुलासा करना चाहिए। पथराव में शामिल लोगों की बाइक और स्कूटी तत्काल जब्त होनी चाहिए। उन्होंने एसएसपी से मिलकर मंगलवार तक घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने मांग की है।
अफवाहों पर न दें ध्यान, सबके त्योहारों पर हों शरीक
हल्द्वानी। कोई भी मजहब आपस में बैर रखना नहीं सिखाता है। हर धर्म में प्यार से रहना, दीन दुखियों की मदद करना और कमजोर को आगे बढ़ाना जैसे अनमोल वचन लिखे हैं। शहर के धार्मिक स्थलों के प्रमुखों, सेवादारों ने आम जनता से किसी भी तरह की अफवाह से दूर रहने और देश हित में कार्य करने की अपील जारी की है। (संवाद)
हर व्यक्ति को अपने धर्म के अनुसार जीने का अधिकार है। यही हमारे भारत की विशेषता है। हम सब को मिलजुल कर अमन शांति के साथ जीना चाहिए। हमें चाहिए कि शांति सौहार्द बनाए रखें। सभी को शांति की पहल के लिए आगे आना चाहिए। - सरदार अमरीक सिंह, हेड ग्रंथी, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हल्द्वानी
सभी समाज के लोगों से अपील है अफवाहों से दूर रहें। शहर में सौहार्र्द बनाए रखें। सब एक दूसरे के सुख-दुख में शरीक हों और आपसी भाईचारा बनाए रखें। - संजय जॉन, पादरी, सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च हल्द्वानी।
इस्लाम अमन और मोहब्बत का पैगाम देता है। ईद खुशी का दिन है। सांप्रदायिक सौहार्द्र का पैगाम देते हुए ईद मनाएं। जब गले मिलें तो दिल से दिल भी मिलाएं। शहर और मुल्क में अमन बनाए रखें। न अफवाह फैलाएं और न अफवाहों पर ध्यान दें। - मौलाना मो. आजम कादरी, पेश इमाम जामा मस्जिद हल्द्वानी।
फोटो- ट्रैक से
‘कल शाम तक आरोपियों को गिरफ्तार करे पुलिस’
- विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने सभा के बाद लिया निर्णय
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने शीशमहल में हुए पथराव के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जिला पुलिस को मंगलवार शाम तक का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी है कि मंगलवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर संगठन के लोग धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला भी मौजूद थे।
शीशमहल रामलीला मैदान में बजरंग दल के जिला संयोजक योगेंद्र सिंह राणा और विहिप के संगठनमंत्री उमाकांत ने रविवार को सभा का आयोजन किया। इस दौरान बजरंग दल के नगर संयोजक अंकित पाल, विहिप के सहमंत्री गिरीश पांडे, समरसता प्रमुख नंद किशोर ने घटना की जानकारी दी। आरोप लगाया कि ईर्ष्या के चलते कुछ लोगों ने एकजुट होकर हमला करने का प्रयास किया। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जरूरी है।
मेयर डॉ. रौतेला ने कहा कि शहर के सभी लोग मिलजुल कर रहना चाहते हैं लेकिन शनिवार की घटना में एक पक्ष ने काफी उपद्रव किया। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि फिर कोई पथराव करने की हिम्मत न जुटा सके।
अधिकारी बोले, पुलिस कर रही है कार्रवाई
एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में किसी को संदेह नहीं होना चाहिए।

सोशल मीडिया पर नजर रख रही पुलिस : एसएसपी
शीशमहल में हुई घटना को लेकर जिला पुलिस की टीम सोशल मीडिया के ग्रुपों पर निगरानी रख रही है। एसएसपी ने चेताया कि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह न फैलाएं। सांप्रदायिक सौहार्द्र कायम रखने में पुुलिस का सहयोग करें।

हल्द्वानी शीशमहल रामलीला मैदान में आयोजित हिन्दुवादी संगठनों की सभा में बोलते मेयर डॉ. जोगेन्दर

हल्द्वानी शीशमहल रामलीला मैदान में आयोजित हिन्दुवादी संगठनों की सभा में बोलते मेयर डॉ. जोगेन्दर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed