फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tempo unions continue to rate, RTO office is not aware

टेंपो यूनियनों में रेट को लेकर रार, आरटीओ कार्यालय को नहीं भनक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tempo unions continue to rate, RTO office is not aware
प्रतीकात्मक फोटो
हल्द्वानी। टेंपो यूनियनों में किराए को लेकर घमासान मचा है और आरटीओ विभाग को मामले की भनक भी नहीं है। गुटबाजी में दो यूनियनों ने सप्ताह भर के भीतर दो अलग-अलग किराया सूची जारी कर दी।
विज्ञापन

22 जनवरी को 16 किमी परमिट ऑटो समिति ने नैनीताल, कालाढूंगी रोड पर टेंपो की नई किराया सूची जारी की थी, जिसके अनुसार दोनों रूटों पर किराए में बढ़ोत्तरी हुई। समिति के अनुसार उसने एक जनवरी से नई दरें जारी की थीं।
विज्ञापन

अब इसके ठीक छह दिन बाद मंगलवार को ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी ऑटो चालक एवं मालिक कल्याण समिति ने अलग किराया सूची जारी कर दी है जिसमें नैनीताल और कालाढूंगी रोड पर कई स्थानों पर किराये में भिन्नता है। दोनों ही यूनियनों का कहना है उनकी दरें आरटीओ कार्यालय से प्रमाणित हैं, लेकिन आरटीओ की मानें तो उन्हें नई किराया सूची के बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही किसी यूनियन ने विभाग से इसकी संस्तुति ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम भी अलग
16 किमी परमिट ऑटो समिति की किराया दर के अनुसार रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक यात्री को 25 प्रतिशत अतिरिक्त किराया वहन करना होगा। न्यूनतम किराया दर 10 रुपये होगी। जबकि ग्रीन सिटी- क्लीन सिटी आटो चालक एवं मालिक कल्याण समिति की किराया दर के अनुसार भी न्यूनतम किराया दर 10 रुपये होगी लेकिन एक से अधिक बच्चे पर किराया देय होगा। और रात 10 से सुबह पांच बजे तक 20 प्रतिशत अतिरिक्त किराया होगा।
टेंपो यूनियनों द्वारा नए रेट जारी करने का मामला संज्ञान में नहीं है। एआरटीओ से इसकी जांच करायी जाएगी। राज्य परिवहन प्राधिकरण(एसटीए) द्वारा किराया तय किया जाता है इससे अधिक किराया लेने पर टेंपो का परमिट और चालक का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

राजीव मेहरा, आरटीओ
आखिर कौन रोकेगा यूनियनों की मनमानी
दो टेंपो यूनियनों ने अलग-अलग किराया सूची जारी कर दी और किराया सूची जारी करने में दोनों ने परिवहन विभाग को नजरअंदाज कर दिया। अब ऐसे में सवाल यह है कि यूनियनों की इस मनमानी पर अंकुश कौन लगाएगा। जबकि एक ही रूट पर किराये की दो दरें होने से कहीं टेंपो चालक और यात्रियों में विवाद बढ़ने की संभावना है तो कहीं टेंपो चालकों के बीच भी रार बढ़ने की आशंका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed