फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tempo travellers on Nainital route got less passengers on the first day

Nainital News: नैनीताल रूट पर चले टैंपो ट्रेवलरों को पहले दिन कम यात्री मिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Tempo travellers on Nainital route got less passengers on the first day
हल्द्वानी। रोडवेज के नये टेंपो ट्रेवलरों को पहले दिन कम यात्री मिले। हल्द्वानी के दो और काठगोदाम डिपो के चार वाहन नैनीताल रूट पर चलाए गए। काठगोदाम डिपो केे एआरएम राजेंद्र आर्या ने बताया कि बृहस्पतिवार को डिपो के चार टेंपो ट्रेवलर नैनीताल रूट पर पहली बार भेजे गए। इन वाहनों ने दो-दो चक्कर लगाए लेकिन यात्रियों की संख्या कम होने से एक वाहन साढ़े तीन हजार से चार हजार तक की कमाई कर पाए। हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि डिपो ने दो नये वाहन रूट पर चलाए, इनमें 11 से 13 यात्री बैठे। देहरादून से वाहन कंपनी के एक्सपर्ट भी पहुंचे थे, उन्होंने चालकों की नई तकनीक की जानकारी दी। इस वजह से डिपो को मिले चार में से दो ही वाहन चलाए गए।
विज्ञापन


दायित्वधारियों ने किया हिल डिपो का निरीक्षण
हल्द्वानी। प्रदेश सरकार के दायित्वधारी दिनेश आर्य और नवीन वर्मा ने बृहस्पतिवार को काठगोदाम में निर्माणाधीन हिल डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से जानकारी जुटाई और शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान एआरएम राजेंद्र आर्या, इंचार्ज रघुवीर चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed