{"_id":"648e152e62f0da1b470546b7","slug":"tempo-rider-woman-killed-husband-injured-in-collision-with-unknown-vehicle-haldwani-news-c-8-1-hld1023-170030-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो सवार महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो सवार महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन
हल्द्वानी। तीनपानी के पास अज्ञात वाहन ने टैंपों को टक्कर मार दी जिससे टैंपो सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
मंडी चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह ने बताया कि शेर अली व शबाना टेंपो में बैठकर लालकुआं से आ रहे थे। तीनपानी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे टैंपो पलट गया। हादसे में शेर अली और शबाना गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां शबाना की मौत हो गई जबकि पति शेरअली का इलाज चल रहा है। दोनों काठगोदाम बद्रीपुरा निवासी हैं। टैंपो चालक मामूली रूप से चोटिल हुआ है।
सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई बाइक, दो घायल
हल्द्वानी। ट्रंचिंग ग्राउंड के पास एक युवक और युवती बाइक से जा रहे थे। उनकी बाइक खड़े डंपर में जा घुसी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एसओ बनभूलपुरा ने बताया कि दोनों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।