{"_id":"64d1541cda4755a1a5035624","slug":"tempo-drivers-went-on-strike-and-took-out-a-procession-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-545-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: टेंपो चालकों ने हड़ताल कर जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: टेंपो चालकों ने हड़ताल कर जुलूस निकाला
Tue, 08 Aug 2023 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
रामनगर के एसडीएम कार्यालय में धरना देते टेंपो चालक। संवाद
रामनगर (नैनीताल)। रविवार को 26 टेंपो पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कोतवाली में खड़ा कर दिया था। इसके विरोध में सोमवार को टेंपो चालकों ने हड़ताल कर दी। बैठक के बाद जुलूस की शक्ल में सभी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उन्होंने एसडीएम गौरव चटवाल को ज्ञापन सौंपा।
रेलवे पड़ाव में टेंपो चालकों की बैठक हुई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने कहा कि रामनगर में 700 टेंपो चालक है। टेंपो स्टैंड पर सिर्फ 20 टेंपो खड़े होने दे रहे हैं, जिससे अव्यवस्था फैल रही है। भाजपा नेता नरेंद्र शर्मा और भूपेंद्र खाती ने कहा कि टेंपो चालकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। धरना देने वालों में शाहरूख खान, तनुज दुर्गापाल, सुमित लोहनी, फैजुल हक, मो. युसूफ कुरेशी, जयपाल रावत, सचिन कुमार आर्य, अमित कुमार आदि रहे।
एसडीएम को दिए ज्ञापन में उन्होंने टेंपो स्टैंड बनाने, अधिक टेंपो होने पर अब परमिट न देने, दूसरे शहरों के आरटीओ में पंजीकृत टेंपो पर कार्रवाई, लखनपुर चुंगी से ट्रक यूनियन कार्यालय तक 100 टेंपो खड़ा करने की व्यवस्था आदि की मांग की है।
विज्ञापन
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि नियमों के विरुद्ध टेंपो चलाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
एसडीएम से हुई वार्ता सफल, हड़ताल खत्म
टेंपो चालकों ने देर शाम एसडीएम कार्यालय में एसडीएम से वार्ता की। कहा गया कि टेंपो स्टैंड में 20 टेंपो की संख्या को बढ़ाकर 60 कर दी हैं। वहीं नए परमिट पर रोक लगा दी जाएगी। सीज टेंपों का ढाई सौ रुपये चालान होगा। बैठक में एसडीएम गौरव चटवाल, एआरटीओ संदीप वर्मा, ईओ महेंद्र यादव, यातायात इंस्पेक्टर आदेश कुमार, एसएसआई अनीस अहमद मौजूद रहे। इसी के साथ अब टेंपो की हड़ताल हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है।