फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tempo driver beat up with Joint Education Director

संयुक्त शिक्षा निदेशक के साथ टेंपो चालक ने की मारपीट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Tempo driver beat up with Joint Education Director
शमा होटल के पास शिक्षा विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर को ऑटो चालक ने पीटा ज्वाइंट डायरेक्टर के साथ क? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। शमा होटल के पास मंगलवार की दोपहर कार और टेंपो के बीच टक्कर होने के बाद टेंपो चालक ने कार सवार संयुक्त शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के चलते यातायात बाधित हो गया था। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने इस मामले मेें एसपी सिटी से शिकायत करने के बाद कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

देहरादून में संयुक्त शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत वीएन सिंह अपनी पत्नी के साथ आर के टेंट हाउस रोड निवासी शिक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव (कठघरिया जीआईसी मेें तैनात) के मिलने के आए थे। मंगलवार की दोपहर कार से वह केमू स्टेशन होते हुए तिकोनिया की तरफ जा रहे थे। शमा होटल के पास एक टेंपो चालक ने कार में साइड से टक्कर मार दी। पूछताछ करने पर टेंपो चालक संयुक्त शिक्षा निदेशक से भिड़ गया। उसने मारपीट कर दी। वीएन सिंह की बायीं आंख के पास और होठ पर चोट लग गई। बीच बचाव करने पर उसने शिक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव के साथ भी हाथापाई कर दी। अनिल ने उसे थाने चलने के लिए कहा और टेंपो की चाभी निकाल ली लेकिन टेंपो चालक भाग निकला। मारपीट के चलते कुछ देर तक यातायात बाधित हो गया था।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने घटना से एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव को अवगत कराया। एसपी सिटी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कोतवाली पुलिस ने चालक को पकड़ने के लिए बनभूलपुरा में दबिश दी लेकिन चालक घर में नहीं मिला। पूछने पर पता चला कि संयुक्त शिक्षा निदेशक मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed