{"_id":"bf306796c665eb6fb15537edf63e05bc","slug":"temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के लिए भगवान भी होंगे शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के लिए भगवान भी होंगे शिफ्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 24 Apr 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल रोड चौड़ी करने के लिए जिला प्रशासन विकास में अवरोधक बने पेड़ों को हटाएगा। पुलिस का कहना है कि कोतवाली से लेकर एमबीपीजी कालेज तक सड़क से सटे चार मंदिरों को सम्मानपूर्वक हटाकर सड़क से दूर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
शासन के निर्देशानुसार हाइवे को चौड़ा किया जा रहा है, लेकिन काफी संख्या में दुकानें, खोखे-फड़ मार्ग में बाधक बने हैं। बरेली रोड पर चौड़ीकरण का काफी काम हो गया है। शहर में नैनीताल रोड पर भी अतिक्रमण को हटाना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। कोतवाल आरएस मेहता का कहना है कि कोतवाली से लेकर एमबीपीजी कालेज तक चार मंदिर और खंभे हटाए जाएंगे। मंदिरों को सड़क के किनारे उचित स्थान पर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
मुखानी चौराहे पर मंदिर की दीवार को हटाया गया है। ट्रांसफार्मर और खंभे हटाने की प्रक्रिया चल रही है। इस व्यवस्था से मुखानी चौराहा शीघ्र ही चौड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन