{"_id":"67008c5015c73c360b08d707","slug":"tehsildar-listened-to-the-problems-in-janata-darbar-lalkuan-news-c-302-1-kdg1001-100946-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जनता दरबार में तहसीलदार ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जनता दरबार में तहसीलदार ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
कालाढूंगी। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को तहसील कालाढूंगी क्षेत्रांतर्गत राजस्व ग्राम गौतिया (कोटाबाग) में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें क्षेत्रीय जनता की ओर से ग्राम गौतिया में मुख्यमार्ग से गांव तक आने-जाने के लिए सीसी मार्ग का निर्माण कराने, गांव के समीप नदी से हो रहे भू-कटाव को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार बनाए जाने की मांग की गई। इस पर तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने संबंधित विभागों को एक सप्ताह के अंदर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनता दरबार में विभागों की ओर से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गयी। इस दौरान राजस्व विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, समाज कल्याण, पशुपालन, कृषि, सिंचाई, वन, लोनिवि, ग्राम्य विकास, ऊर्जा, शिक्षा विभाग और जिला पंचायत नैनीताल के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।