फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teenager fainted in bathroom, saved his life by breaking down the door

Nainital News: बाथरूम में बेसुध हुआ किशोर, दरवाजा तोड़ कर बचाई जान

Sat, 21 Mar 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 21 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Teenager fainted in bathroom, saved his life by breaking down the door
नैनीताल। शहर के बड़ा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह एक किशोर बाथरूम में नहाते समय अचानक बेसुध हो गया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने आवाज लगाई लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ कर उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बड़ा बाजार निवासी 17 वर्षीय अथर्व सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गया था। करीब आधे घंटे तक बाहर न आने पर परिजनों को चिंता हुई। आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ कर अंदर देखा तो वहां अथर्व बेसुध पड़ा मिला। परिजन उसे तुरंत बीडी पांडे अस्पताल ले गए। पीएमएस डॉ. टीके टम्टा के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बाथरूम में गैस गीजर लगा हुआ था और वहां पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं था। आशंका है कि गैस के प्रभाव में आने से किशोर बेहोश हो गया होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed