Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   teenager committed suicide by consuming poison due to gambling and money transactions in kaladhungi

सट्टे की खाईबाड़ी का जाल: लेनदेन के चक्कर में किशोर ने जहर खाकर दी जान, मौत से पहले का वीडियो वायरल

Wed, 06 May 2026 12:21 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 06 May 2026 12:21 PM IST
सार

सट्टे और पैसों के लेनदेन  के चक्कर में आए 17 वर्षीय किशोर ने कथित रूप से जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
teenager committed suicide by consuming poison due to gambling and money transactions in kaladhungi
सट्टे की सांकेतिक फोटो

विस्तार

कालाढूंगी में सट्टे और पैसों के लेनदेन के चक्कर में एक किशोर की जिंदगी खत्म हो गई। कोटाबाग निवासी 17 वर्षीय जगदीश ने कथित तौर पर जहर गटक लिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सट्टे के लेनदेन को लेकर किशोर मानसिक दबाव में था। मौत से पहले उसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने मामले को और गंभीर बना दिया है।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। परिवार का आरोप है कि सट्टे के इस जाल ने उनके बेटे की जान ले ली। वहीं, कालाढूंगी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed