{"_id":"67671f2a56c87ce6ba0acfb4","slug":"teenage-girl-raped-after-being-lured-and-taken-away-accused-arrested-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-101244-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: किशोरी को फुसलाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: किशोरी को फुसलाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लालकुआं। किशोरी को फुसलाकर ले जाने के बाद युवक ने उससे दुष्कर्म किया। रिपोर्ट लिखाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
लालकुआं कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि हल्दूचौड़ की एक महिला ने विगत दिवस तहरीर दी थी। इसमें कहा था कि उसकी बेटी को कुछ समय पूर्व बिंदुखत्ता के संजयनगर निवासी 23 वर्षीय युवक बहला फुसलाकर ले गया था। गुमशुदगी दर्ज कराने पर बेटी कुछ समय बाद बरामद भी कर ली गई थी।
बाद में बेटी को युवक प्रताड़ित करने लगा। उसके अंतरंग वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। परेशान होकर बेटी ने परिजनों को युवक की यह हरकत बताई। तब मां ने तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराते हुए मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज कराए। मामले में लालकुआं कोतवाली में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को बिंदुखत्ता में गौला नदी किनारे से गिरफ्तार कर लिया।