फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teddy Tilmath Sewing Showcase

टेड़ा तिलमठ नाले में बही कार, कार सवारों ने बचाई जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Teddy Tilmath Sewing Showcase
रामनगर टेड़ा तिलमठ नाले में बही कार। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। लगातार हो रही बारिश के चलते ग्राम टेड़ा तिलमठ नाला उफान पर आ गया। नाले में एक कार बह गई, जबकि कार सवारों ने कार से उतरकर जान बचाई। इस दौरान एक बच्ची के सिर पर चोट आ गई। उसे 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में क्रेन की मदद से कार को निकाला गया।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद ग्राम टेड़ा स्थित तिलमठ महादेव मंदिर के पास बहने वाला बरसाती नाला अचानक उफान पर आ गया। इससे नाले के दोनों ओर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इसी बीच पाटकोट में रिश्तेदारी से रामनगर आ रहे ग्राम कानिया निवासी अनिल ने अपनी कार को नाले में उतार दिया।
विज्ञापन

इस बीच कार अचानक बंद हो गई। कार में अनिल की पत्नी मुन्नी देवी, 6 वर्षीय पुत्री दीया, हेमा, चाचा अनीराम और नरेश थे। पानी तेज होने के कारण कार बहने लगी तो कार सवार में चीख पुकार मच गई। वह कार से उतर गए। उनके उतरते ही कार बह गई। इस दौरान दीया के सिर पर चोट लग गई, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई। रामनगर अस्पताल में इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed