फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Technical Fest '2015 device "

इंजीनियरिंग कालेज में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Sun, 05 Apr 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 05 Apr 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
Technical Fest '2015 device "

एमआईइटी कुमाऊं इंजीनियरिंग कालेज, लामाचौड़ के वार्षिकोत्सव में तकनीकी  फेस्ट ‘युक्ति - 2015’ में विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल में निखार के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई।

विज्ञापन

 
समारोह का शुभारंभ एमआईइटी ग्रुप के चेयरमैन इं. विष्णु शरण अग्रवाल, संस्थान के चेयरमैन इं. गौरव अग्रवाल, प्रबंधक निदेशक डा. बहादुर सिंह बिष्ट, मुख्य अतिथि प्रभारी उच्चशिक्षा निदेशक डा. बीसी मेलकानी और विशिष्ट अतिथि अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं सुषमा सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। कालेज के चैयरमैन इं. गौरव अग्रवाल ने कहा कि इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन से जुड़ी प्रतियोगिताएं मनोरंजन के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। ग्रुप के चेयरमैन इं. विष्णु शरण अग्रवाल ने छात्रों के सर्वांगीण विकास में ऐसे कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आइस्क्रीम स्टिक से पुल बनाने की तकनीकी प्रतियोगिता में एमआईइटी कुमाऊं, इंजीनियरिंग कालेज की टीम ने पुल का मॉडल तैयार किया। जिसे तैयार करने में श्वेता बिष्ट, विकास सती, हिमांशु पांडे आदि शामिल थे। जंक यार्ड वार में बेकार चीजों से टरबाइन, पवन चक्की आदि बनाने के मुकाबले हुए। टेक्निकल क्विज प्रतियोगिता में शुभम नेगी, हिमंाशु पांडे, भुवन भास्कर पांडे और विजय पांडे के ग्रुप विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्षिक समारोह में ‘गीतिकाव्य में मात्रा संयोजन’ के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अमर उजाला के स्थानीय संपादक सुनील शाह, कार्यक्रम अध्यक्ष मेयर डा. जोगेंदर सिंह रौतेला ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यशाला में गीतकार धनंजय सिंह दिल्ली, काव्य मर्मज्ञ सौरभ पांडेय, शायर एवं गजलकार एहतराम इस्लाम, इलाहाबाद ने मुख्य वक्तव्य दिये। इस दौरान संस्थान के निदेशक डा. केएस कार्की, डीन एकेडमिक डा. प्राची सिंह, असि. प्रो. डा. मनीष कुमार पांडे, डा. ज्योत्सना जोशी, तरुण सक्सेना, मनीषा कोरंगा, विवेक राणा, इंदरजीत सिंह, मयंक मित्तल, नमित त्रिपाठी, काजल माहेश्वरी आदि छात्र - छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed