फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Team of migrant Uttarakhandis conquered Kedarkantha peak

Nainital News: प्रवासी उत्तराखंडियों के दल ने फतह की केदारकांठा की चोटी

Tue, 11 Feb 2025 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 11 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Team of migrant Uttarakhandis conquered Kedarkantha peak
गरमपानी (नैनीताल)। चंडीगढ़ में प्रवासी उत्तराखंडियों के संगठन के उत्तराखंड युवा मंच के पर्वतारोही सदस्यों के 38 सदस्यीय दल ने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान केदारकांठा चोटी को फतह किया। छह फरवरी को दल चंडीगढ़ से पर्वतारोहण के लिए निकला था।
विज्ञापन

दल पहले दिन सड़क मार्ग से सीकरी तक पहुंचकर पांच किमी का सफर तय कर जुड़ा स्थित तालाब बेस कैंप पंहुचा। दूसरे दिन दल बर्फीले पहाड़ को पार करते हुए पांच किमी का ट्रैक पार कर बेस कैंप केदारकांठा पंहुचा। तीसरे दिन देर रात दो बजे से सदस्यों ने गाइड के निर्देश पर पर्वतारोहण शुरू करते हुए सुबह छह बजे केदारकांठा की चोटी पर तिरंगा फहराया।
विज्ञापन

बेतालघाट निवासी सुरेंद्र सिंह हाल्सी ने बताया कि मंच का उद्देश्य पर्वतारोहण के जरिये युवाओं को उत्तराखंड के प्रमुख ट्रैकिंग के बारे में अवगत करना है। दल में धर्मपाल रावत, सुरेंद्र हाल्सी, महिपाल सिंह नेगी, उमेश पालीवाल, गुरमीत ठाकुर धीरज मोहन,विशाल, नवीन, संतोष रौतेला, प्रवीण रावत, प्रवीण राणा, प्रीतम नेगी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed