{"_id":"606a1deb8ebc3e59086955b2","slug":"teachers-union-elections-will-be-held-till-30-haldwani-news-hld420538683","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ के चुनाव 30 तक कराए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ के चुनाव 30 तक कराए जाएंगे
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में 30 अप्रैल तक प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाने पर सहमति बनीं। इसके अलावा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के लिए जल्द सरकार से वार्ता करने का भी निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को इन विद्यालयों से नहीं हटाए जाने की मांग भी उठाई।
राजकीय बालिका इंटर कालेज हल्द्वानी में हुई प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रांतीय महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माजिला ने कहा कि शासन स्तर पर संगठन की कई मांगें लंबित हैं। उन मांगों के समाधान के लिए सरकार से वार्ता की जाएगी। नैनीताल जिला मंत्री जगदीश सिंह बिष्ट ने प्रांतीय अध्यक्ष, महामंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को नहीं हटाए जाने, इन विद्यालयों का संचालन हिंदी, अंग्रेजी दोनों माध्यमों से कराए जाने, अंग्रेजी माध्यम से पठन-पाठन के लिए नए शिक्षकों की तैनाती किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को हटाया गया तो न्यायालय की शरण ली जाएगी।
बैठक में एमएम सिद्दीकी प्रांतीय संरक्षक (देहरादून), केके डिमरी प्रांतीय अध्यक्ष (चमोली), मुकेश प्रसाद बहुगुणा प्रांतीय उपाध्यक्ष (पौड़ी), डॉ. सोहन माजिला प्रांतीय महामंत्री (देहरादून), अनुज कुमार चौधरी प्रांतीय कोषाध्यक्ष (टिहरी), विजय गोस्वामी मंडलीय अध्यक्ष कुमाऊं (बागेश्वर), डॉ. कैलाश डोलिया मंडलीय मंत्री कुमाऊं (अल्मोड़ा), दुर्गा दत्त गुणवंत मंडलीय उपाध्यक्ष कुमाऊं (नैनीताल), डॉ. दिनेश जोशी (नैनीताल), राकेश रमोला (उत्तरकाशी), सुंदर कुंवर प्रांतीय प्रवक्ता (अल्मोड़ा), नैनीताल से
विज्ञापन
हेम त्रिपाठी ललित कुमार फर्त्याल, जगदीश सिंह बिष्ट, कौशिक कुमार मिश्र, रश्मि पांडे, नमिता पाठक, हेमलता जोशी, प्रदीप जोशी, सतीश चंद्र जोशी शामिल रहे।
इनके अलावा योगेश घिल्डियाल प्रांतीय संयुक्त मंत्री (ऊधमसिंह नगर), प्रकाश चौहान प्रांतीय प्रवक्ता (चमोली), रवींद्र सिंह राणा मंडलीय अध्यक्ष गढ़वाल (टिहरी), डॉ. हेमंत पैन्यूली मंडलीय मंत्री गढ़वाल (टिहरी), प्रवीण सिंह रावल और मोहित सिंह बिष्ट पिथौरागढ़, मुराद शाह ऊधमसिंह नगर, गोपाल सिंह मेहता और दीप सिंह गढ़िया बागेश्वर, हीरा सिंह बोरा और भूपाल सिंह चिलवाल अल्मोड़ा, सुभाष झल्डियाल देहरादून आदि मौजूद थे।
डायट, सीमैट में भी प्रधानाचार्यों की नियुक्ति करें
हल्द्वानी। राजकीय प्रधानाचार्य एसोसिएशन ने डायट, सीमैट, एससीईआरटी और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद को शैक्षिक संवर्ग मानते हुए इन संस्थानों में प्रधानाचार्यों को नियुक्ति देने की मांग उठाई है।
ाजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने कई मांगें उठाईं। वक्ताओं ने कहा कि उप प्रधानाचार्य जैसे संवर्ग पद पर नियुक्त उप खंड शिक्षा अधिकारी के बजाय प्रधानाचार्य को खंड शिक्षा अधिकारी जैसे प्रशासनिक पद पर नियुक्ति किया जाना चाहिए। दीर्घावकाश में कार्य करने वाले समस्त संस्थाध्यक्षों को उपार्जित अवकाश देने, डिजिटाइजेशन का कार्य देहरादून में न कराकर ब्लॉक स्तर पर कराने और अटल उत्कृष्ट विद्यालय में कार्यरत समस्त प्रधानाचार्यों को उसी विद्यालय में पदस्थापित करने समेत अन्य मांगें उठाई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बीडी अंडोला और संचालन नैनीताल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने की। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रांतीय संयुक्त मंत्री केके शर्मा, महामंत्री डॉ. मधुसूदन मिश्र, आशाराम निराला, एसपी भारती, प्रयाग सिंह रावत, मनोज कुमार उप्रेती, यूके सिंह, बीएस मनराल, बीएस बाफिला, कृष्णानंद जोशी आदि थे।
ये मांगें भी उर्ठाईं
-एक सितंबर 2016 से तैनात प्रधानाध्यापकों को इंटरमीडिएट के प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति दी जाए।
-हाईस्कूलों में रिक्त पड़े प्रधानाध्यापकों के पद विभागीय पदोन्नति से भरे जाएं।
-10 वर्षों से प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत प्रधानाचार्यों को चयन वेतनमान दें।