{"_id":"6a0cb4a6c1c085245c0d0cd8","slug":"teachers-to-receive-a-grant-of-six-lakhs-for-research-nainital-news-c-238-1-shld1023-126099-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शिक्षकों को शोध के लिए मिलेगा छह लाख का अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शिक्षकों को शोध के लिए मिलेगा छह लाख का अनुदान
Wed, 20 May 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 20 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीएस रावत ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक स्तर को बेहतर करने के उद्देश्य से नवनियुक्त शिक्षकों एवं विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक का केंद्र बिंदु विश्वविद्यालय में नवाचार, शोध की गुणवत्ता और बेहतर शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना रहा।
मंगलवार को हुई बैठक में कुलपति प्रो. रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन प्रत्येक नवनियुक्त शिक्षक को शोध कार्यों के लिए छह लाख रुपये तक का अनुसंधान अनुदान प्रदान कर रहा है। उन्होंने इस कदम को संस्थान में शोध संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल बताया। कुलपति ने प्रसन्नता जताई कि सभी विभागाध्यक्षों ने नए शिक्षकों को कार्यालय उपलब्ध करा दिए हैं जिससे उन्हें शोध के लिए उचित माहौल मिलेगा।
प्रो. रावत ने युवा शिक्षकों का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा और नवीन दृष्टिकोण का उपयोग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए करें। इस मौके पर नवनियुक्त प्रो. दीपक पालीवाल, प्रो. प्रीति आर्या आदि रहीं।