फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teachers, not the department itself, conducted investigations, teachers descended against the decree of the Director of Basic Education

शिक्षक नहीं विभाग खुद कराए जांच, बेसिक शिक्षा निदेशक के फरमान के विरोध में उतरे शिक्षक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Teachers, not the department itself, conducted investigations, teachers descended against the decree of the Director of Basic Education
शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराए जाने को लेकर विरोध जताते शिक्षक। - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। प्रदेश के बेसिक शिक्षा निदेशक के आदेश पर शिक्षकों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच खुद कराए और फर्जी पाए जाने पर कार्रवाई करे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने जारी आदेश में कहा कि शिक्षक अपने प्रमाण पत्रों का संबंधित बोर्डों से खुद सत्यापन कराकर विभाग को उपलब्ध कराएंगे। इस आदेश के विरोध में कुसुमखेड़ा में शिक्षक एवं शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों की बुधवार को आपात बैठक हुई। शिक्षकों ने इसे तुगलकी फरमान बताते हुए विरोध किया। संगठनों की मांग है कि विभाग शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की स्वयं जांच कराकर फर्जी शिक्षकों की तलाश करे। यह भी निर्णय लिया गया कि प्रांतीय नेतृत्व को अवगत कराते हुए इस फरमान को निरस्त करने का अनुरोध बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार, हल्द्वानी शाखा के अध्यक्ष मदन सिंह वर्तवाल, मंत्री विजय कुमार गुरुरानी, कोषाध्यक्ष अनुपमा बमेठा, ओखलकांडा के अध्यक्ष शमशेर दिगारी, मंत्री गोपाल सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष हीरा बसानी, धारी के अध्यक्ष गोविंद चंदा, मंत्री दीपक दुर्गापाल, कोटाबाग के मंत्री कमल कुमार गिनती, कोषाध्यक्ष पूरन पंत, जिला कार्यकारिणी सदस्य पूरन सिंह बिष्ट अमित जोशी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed