फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teachers are not being appointed for Geography and History subjects.

Nainital News: भूगोल और इतिहास विषय पर नहीं हो रही शिक्षकों की नियुक्ति

Thu, 04 Dec 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 04 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Teachers are not being appointed for Geography and History subjects.
भीमताल (नैनीताल)। जिले के इंटर कॉलेजों में भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र के विषयों में प्रवक्ताओं के पद रिक्त होने से छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लंबे समय से इंटर कॉलेजों में प्रवक्ताओं के पद खाली पड़े हुए हैं। जिले के 121 इंटर कॉलेजों में पुरुष वर्ग भूगोल में 21, इतिहास 10, अर्थशास्त्र 27, समाजशास्त्र में 04 पद रिक्त हैं। महिला वर्ग में भूगोल 02, अर्थशास्त्र 03, समाजशास्त्र 05 और इतिहास में 01 पद रिक्त है। प्रवक्ताओं के पदों पर नियुक्ति नहीं होने से स्कूली बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। अभिभावकों की ओर से शिक्षा विभाग के अधिकारियों से नियुक्ति की मांग की गई है। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि रिक्त पदों पर जल्द शिक्षकों की तैनाती होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed