फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News: Teacher sentenced to five years for indecent act with class five student

Nainital: पांचवी की छात्रा से शिक्षक ने वीडियो दिखाकर की अश्लील हरकतें, अब पांच साल जेल में कटेगी जिंदगी

Sun, 18 Dec 2022 06:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sun, 18 Dec 2022 06:47 PM IST
सार

आरोप है कि 10 अक्तूबर 2018 और 12 अक्तूबर 2018 को शिक्षक ने बेटी को मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाई और उसके बाद अश्लील हरकतें कीं।

विज्ञापन
Nainital News: Teacher sentenced to five years for indecent act with class five student
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

घर पर ट्यूशन पढ़ने के लिए आने वाली कक्षा पांच की छात्रा को शिक्षक ने अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ की। छात्रा से बातचीत के बाद किशोरी की मां जब रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही थी तो आरोपी शिक्षक ने धमकाना शुरू कर दिया। मामले में चार साल बाद कोर्ट ने शिक्षक को पांच साल के कारावास और 15,000 हजार रुपये के आर्थिक दंड की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


रामनगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने 18 अक्तूबर 2018 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बच्ची पड़ोसी शिक्षक के घर रोज ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोप है कि 10 अक्तूबर 2018 और 12 अक्तूबर 2018 को शिक्षक ने बेटी को मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाई और उसके बाद अश्लील हरकतें कीं।
विज्ञापन


डरी सहमी बच्ची ने मां के काफी पूछने के बाद 14 अक्तूबर 2018 को शिक्षक की करतूत के बारे में बताया। इस पर महिला ने जब शिक्षक से शिकायत की तो उसने धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू हुई और एडीजीसी नवीन चंद्र जोशी ने पीड़ित पक्ष की ओर से बहस की। एडीजीसी ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में आठ गवाह पेश किए। साथ ही कोर्ट के आदेश पर चंडीगढ़ स्थित केंद्रीय फोरेंसिक लैब भेजे गए शिक्षक के मोबाइल में जांच करने पर उसमें अश्लील वीडियो पाए जाने की पुष्टि हुई। छात्रा ने कोर्ट में उन वीडियो को पहचान कर पुष्टि भी की।


अपर सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की कोर्ट ने आरोपी शिक्षक को पांच साल के सश्रम कारावास और पंद्रह हजार रुपये के आर्थिक दंड की सजा सुनाई है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed