फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teacher did obscene acts with eight year old girl

आठ साल की छात्रा के साथ शिक्षक ने की अश्लील हरकतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Teacher did obscene acts with eight year old girl
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक ने आठ साल की छात्रा से अश्लील हरकत की है। पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मां का आरोप है कि स्कूल से मामला वापस लेने की धमकी दी जा रही है। एसपी से मुलाकात कर बिटिया की मां ने कहा कि आरोपी जमानत पर बाहर है, उससे जान का खतरा है।
विज्ञापन

तहरीर में कहा है कि छात्रा ने 23 जुलाई को अपनी मां को बताया कि उसके स्कूल में एक शिक्षक उसके साथ अश्लील हरकत की है। मां का आरोप है कि जब उन्होंने स्कूल की प्रधानाध्यापक से बात की तो उन्होंने कोई सहयोग नहीं किया। छात्रा की मां ने कोतवाली पुलिस में 25 जुलाई को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छात्रा की मां ने बताया कि आरोपी जमानत पर जेल से बाहर है और स्कूल में पढ़ाने जाता है। छात्रा की मां ने एसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस धीमी गति से काम कर रही है। बताया कि जब वह बेटी के स्कूल में टीसी लेने गई तो उस पर दबाव बनाया गया कि अगर बेटी की टीसी लेनी है तो मामले को वापस लो। छात्रा की मां ने एसएसपी ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
प्राइमरी स्कूल में छात्रा के साथ उसके शिक्षक की ओर से की गई अश्लील हरकत करने का मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसा हुआ है तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - केएस रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल
मामला मेरे संज्ञान में है। कानूनी नियमों की वजह से आरोपी की रिमांड नहीं मिली थी। हालांकि पुलिस मामले में पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है।
- हरबंस सिंह, एसपी सिटी, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed