फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teacher accused of molesting student in Bindukhatta

Uttarakhand: बिंदुखत्ता में शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, तहरीर देने पर पीड़िता के घर पहुंचकर दी धमकी

Mon, 14 Oct 2024 01:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, लालकुआं
अमर उजाला नेटवर्क, लालकुआं Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 14 Oct 2024 01:00 PM IST
सार

बिंदुखत्ता के एक विद्यालय में तैनात शिक्षक पर कक्षा 12 वीं की नाबालिक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Teacher accused of molesting student in Bindukhatta
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिंदुखत्ता के एक विद्यालय में तैनात शिक्षक पर कक्षा 12 वीं की नाबालिक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामला प्रकाश में आने के बाद छात्रा के पिता के साथ गांव के लोगों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। उधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बिंदुखता के तिवारी नगर प्रथम निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी नाबालिक पुत्री बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर के एक शासकीय इंटर कालेज में अध्यनरत है। विगत आठ अक्टूबर को विद्यालय के एक अध्यापक ने बायोलेब के कक्ष में उसके साथ छेडछाड कर शरीर के विशेष अंगो को गलत तरीके से छुकर अश्लील हरकत की। घर आने के बाद छात्रा ने अपनी ताई को घटना की जानकारी दी। जिस पर 10 अक्टूबर को छात्रा अपनी ताई के साथ विद्यालय गई लेकिन उस दिन अध्यापक अवकाश में था। इस दौरान कई अन्य छात्राओं ने बताया कि अध्यापक द्वारा इस प्रकार कि हरकते पूर्व में उनके साथ भी की है।

विज्ञापन


दूसरे दिन 11 अक्टूबर की रात्रि आरोपित शिक्षक ने एक अन्य शिक्षक के साथ आकर छात्रा व उसकी मां को धमकाया। पुलिस के आने के बाद वह लोग चले गए। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बिंदुखत्ता चौकी इंचार्ज सोमेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर आई है। जिस पर जांच की जा रही है तथ्य सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इधरकार्र कोतवाली प्रभारी डीएल वर्मा का कहना है कि छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed