फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tea Club in Nainital

अब चाय की चुस्कियों के साथ स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा करेंगे डाक्टर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tea Club in Nainital
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल के डाक्टरों के लिए टी क्लब बनाया है। अब खाली समय में अस्पताल के चिकित्सक चाय की चुस्कियों के साथ मरीजों, उनकी बीमारियों और इलाज संबंधी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इससे जहां मरीजों को लाभ मिलेगा वहीं दूसरी ओर वह खुद भी तनाव कम कर सकेंगे।
विज्ञापन

बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने अस्पताल में डॉक्टरों के लिए टी क्लब बना दिया है। खाली समय में डॉक्टर स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा, नई तकनीक और व्यवस्थाओं पर बात कर रहे हैं। टी क्लब में जूनियर डॉक्टर अपने सीनियर डॉक्टरों से बीमारियों और उनके इलाज के बारे में जानकारी भी ले रहे हैं। डॉ. धामी ने बताया कि आठ से दस डॉक्टर टी क्लब का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

टी क्लब में चाय के साथ मरीजों की बीमारियों पर चर्चा होती है। मरीजों के इलाज में होने वाली दिक्कतों के बारे में बातें होती है। सभी डॉक्टर अपनी राय देते हैं। जिससे सभी डॉक्टरों को मदद मिलती है। डॉ. एमएस दुग्ताल, वरिष्ठ फिजीशियन, बीडी पांडे अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

टी क्लब में चाय के साथ एक दूसरे के मरीजों की जानकारी मिल रही है। जूनियर डाक्टरों के लिए यह पहल बेहद फायदेमंद है। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था और मजबूत होगी। डॉ. एमएस रावत, बाल रोग विशेषज्ञ, बीडी पांडे अस्पताल, नैनीताल
आजकल अस्पताल में अलग अलग तरह की बीमारियों वाले मरीज पहुंच रहे हैं। टी क्लब में सभी डॉक्टर ऐसे केशों में चर्चा और मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की जानकारी सांझा कर रहे हैं। डॉ. गिरीश पांडे, मनोचिकित्सक, बीडी पांडे अस्पताल, नैनीताल

आम तौर पर सभी डॉक्टरों को एक साथ बैठने का मौका नहीं मिलता है। टी क्लब में अधिकांश विशेषज्ञ चाय के बहाने एक साथ बैठकर मरीजों के इलाज पर विचार विमर्श करते हैं। सभी विशेषज्ञों की सलाह पर मरीजों को और अधिक बेहतर इलाज दिया जा रहा है। डॉ. अनिरुद्ध गंगोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed