फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman who came to visit Nainital from Delhi beaten by taxi driver

Uttarakhand: दिल्ली से नैनीताल घूमने पहुंची महिला को टैक्सी चालक ने पीटा, आरोपी फरार, तलाश जारी

Thu, 23 Nov 2023 11:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 23 Nov 2023 11:38 AM IST
सार

उत्तराखंड के नैनीताल में सालभर पर्यटक घूमने आते है। इसी कड़ी में दिल्ली से नैनीताल घूमने पहुंची एक महिला पर्यटक का टैक्सी के किराये को लेकर चालक से विवाद हो गया। आरोप है कि टैक्सी चालक ने महिला सैलानी के साथ मारपीट की।

विज्ञापन
Woman who came to visit Nainital from Delhi beaten by taxi driver
महिला को टैक्सी चालक ने पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से नैनीताल घूमने पहुंची एक महिला पर्यटक का टैक्सी के किराये को लेकर चालक से विवाद हो गया। आरोप है कि टैक्सी चालक ने महिला सैलानी के साथ न केवल अभद्रता की बल्कि विरोध करने पर मारपीट भी की।

विज्ञापन


दिल्ली से महिला पर्यटकों का दल नैनीताल घूमने आया हुआ था। पांच दिवसीय भ्रमण के बाद यह दल बुधवार सुबह वापसी के लिए तल्लीताल पहुंचा। महिला सैलानियों ने यहां एक टैक्सी बुक कराई। टैक्सी के किराये को लेकर टैक्सी चालक व महिला पर्यटकों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि टैक्सी चालक ने महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट भी की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही टैक्सी चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने महिला सैलानियों को दूसरे वाहन से काठगोदाम रवाना किया। एसपी क्राइम व यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि आरोपी टैक्सी चालक की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन


पर्यटकों के साथ अभद्रता पर होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस ने टैक्सी चालक और गाइड से शहर में आने वाले पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। हर साल नैनीताल में देश-विदेश से लाखों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। पर्यटकों से टैक्सी चालकों व गाइड का रोजगार चलता है। पिछले कुछ समय से पर्यटक कई बार टैक्सी चालकों व गाइडों पर अभद्रता का आरोप लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को भी महिला पर्यटक के साथ अभद्रता की गई। एसपी अपराध व यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि पर्यटकों के साथ अभद्रता, तय से ज्यादा राशि लेने और गुमराह करने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed