{"_id":"68b0c78b8c71088679054c2f","slug":"tax-will-be-collected-from-commercial-buildings-constructed-in-villages-ramnagar-news-c-239-1-ntl1004-108646-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
Fri, 29 Aug 2025 02:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। बेड़ाझाल में दो पक्षों में रंजिश के चलते हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बेड़ाझाल निवासी जीत पाल सिंह बृहस्पतिवार को अपने साथियों के साथ खेत से काम करके लौट रहे थे। रंजिश के चलते दो पक्षाें में मारपीट हो गई।
गालीगलौज करने के साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए एक पक्ष ने तलवार से हमला कर जीत को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में दूसरे पक्ष से विक्रम घायल हो गया। हालत गंभीर होने के बाद चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद जीत को हायर सेंटर रेफर कर दिया। विक्रम का इलाज चल रहा है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांचे के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद