{"_id":"6156211d8ebc3e59df165e0b","slug":"tattoo-making-craze-is-increasing-among-girls-in-nainital-nainital-news-hld4398530148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में युवतियों में बढ़ रहा टैटू बनाने का क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में युवतियों में बढ़ रहा टैटू बनाने का क्रेज
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल की युवतियों में टैटू गुदवाने का क्रेज बढ़ गया है। बॉलीवुड स्टार और सेलीब्रिटी को देखकर उनकी तरह दिखने के लिए युवाओं के बीच टैटू आकर्षण का केंद्र बन गया है।
नैनीताल कपड़ों के फैशन को लेकर चर्चाओं में रहता है। इस बीच टैटू युवाओं में स्टेटस सिंबल सा बनता जा रहा है। अब युवतियों में भी टैटू के प्रति दीवानगी बढ़ी है। वे भी बांह, पीठ, गर्दन, पैर, कलाई और उंगलियों में तमाम तरह के डिजाइन गुदवा रही हैं। बताते हैं कि हर माह लगभग 30 से 40 युवतियां टैटू बनवाने पहुंच रही हैं। इससे टैटू आर्टिस्टों का कारोबार भी चल पड़ा है। टैटू डिजाइनर नदीम का कहना है कि नैनीताल में टैटू के बहुत दीवाने हैं। युवतियों में भी इन दिनों टैटू का क्रेज बढ़ा है। 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों के ही टैटू बनाए जाते हैं।
टैटू में ये डिजाइन ज्यादा पसंद
पक्षी, मां, पापा, लव, बटरफ्लाई, मोर पंख, हार्ट बीट, ओम, फुटबॉल, आर्म बैंड, महादेव, गौतम बुद्ध।
मुझे बचपन से टैटू बनवाने का शौक रहा है। अब तक मैं अपने हाथ में तीन टैटू गुदवा चुकी हूं। मुझे अपने हाथ में टैटू देखकर अच्छा लगता है। शैलजा सक्सेना
टैटू भावों को अभिव्यक्त करने का अच्छा माध्यम है। अपने हाथ में टैटू देखकर मन को शांति मिलती है। इसलिए मैंने अपने हाथ में टैटू गुदवाया है। - उषा पांडे
मैं अपनी मां से बहुत प्यार करती हूं। इसलिए मैंने अपनी कलाई में ‘मां’ गुदवाया है। मैं हर रोज अपने दिन की शुरुआत अपने टैटू को चूमकर करती हूं। रिया
मुझे पहले से ही टैटू गुदवाने का शौक था, लेकिन बनवाने में थोड़ा डर लगता था। फिर अपने दोस्तों को देखकर मैंने भी अपनी कलाई में टैटू गुदवाया है। दीप्ति भट्ट