फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tarunika got third place in the state, online competition of scout guide

तरुणिका ने पाया प्रदेश में तीसरा स्थान, स्काउट गाइड की ऑनलाइन प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Tarunika got third place in the state, online competition of scout guide
करुणिका ।
हल्द्वानी। भारत स्काउट गाइड प्रादेशिक संगठन देहरादून के तत्वावधान में लॉकडाउन में आयोजित ऑनलाइन वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीजीआईसी कोटाबाग की छात्रा तरुणिका ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

प्रादेशिक संगठन की ओर से ‘कोविड़ - 19 पर सार्थक पूर्ण लॉकडाउन अथवा आंशिक लॉकडाउन’ पर विषय पर पंजीकृत स्काउट-गाइड , रोवर- रेंजर प्रत्येक वर्ग में 23 से 25 अप्रैल तक ऑनलाइन प्रतियोगिता की गई। इसमें कुल 48 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता प्रत्येक दिवस में प्रात: 11 बजे से 11:40, 2 बजे से 2:40 तक, 3 बजे से 3:40 तक तीन चरणों में संपादित हुई।
विज्ञापन

प्रत्येक प्रतिभागी को तीनों चरणों में उपस्थित होना अनिवार्य था तथा विषय पर अपनी बात रखने के लिए 4 मिनट का समय दिया गया था। राजकीय बालिका इंटर कालेज कोटाबाग, नैनीताल की गाइड तरुणिका ने प्रादेशिक स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरूणिका की इस उपलब्धि पर प्रादेशिक स्काउट कमिश्नर बीएस बिष्ट, भारत स्काउट गाइड जिला संस्था नैनीताल के मुख्य आयुक्त केके गुप्ता, सहायक जिला आयुक्त कोटाबाग भास्करानंद पांडे, जिला सचिव आरएस जीना, ब्लॉक सचिव कोटाबाग कमलेश सती ,प्रधानाचार्या राजेश्वरी उप्रेती, गाइड कैप्टन जीजीआईसी कोटाबाग अनुराधा पांडे ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed