{"_id":"894d2f2ac9e0bb2f30e18113bad77a63","slug":"tamil-nadu-delhi-and-lucknow-live-matches-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु, दिल्ली और लखनऊ ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमिलनाडु, दिल्ली और लखनऊ ने जीते मैच
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल।
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला प्रायोजित 93वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हाकी प्रतियोगिता में बुधवार को तमिलनाडु, दिल्ली और लखनऊ ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता के पहले मैच में एमआरसी तमिलनाडु ने एचडीएफसी पंचकूला को 2-0 से हराया। तमिलनाडु की ओर से 37वें और 60वें मिनट में लोकेश ने गोल किया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में एफसीआई हेड क्वाटर दिल्ली ने यंग मैन यूनियन क्लब रामपुर को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से हराया। दिल्ली की ओर से दूसरे, 22वें, 50वें और 68वें मिनट में सुरेंद्र, 55वें मिनट में मुनीष, 66वें मिनट में नीरज और 70वें मिनट में सुशील ने गोल किया।
विज्ञापन
तीसरे मैच में नार्दर्न रेलवे लखनऊ ने ओएनजीसी दिल्ली को 2-1 से हराया। दिल्ली की ओर से 55वें मिनट में जगवंत सिंह और लखनऊ की ओर से 57वें मिनट में अखिलेश व 66वें मिनट में वी कुमार ने गोल किया।
अंपायर ललित साह, मोहित रावत, अमित कुमार व चंद्र लाल साह, तकनीकी समिति में रोहित साह, कैलाश बोरा, दीपक साह, मोहम्मद अय्यूब और उद्घोषक मनोज कुमार थे।