{"_id":"67520ea4d93948527a0cd6e3","slug":"tallital-market-becomes-two-wheeler-parking-center-nainital-news-c-238-1-ntl1003-110177-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: तल्लीताल बाजार दोपहिया पार्किंग का अड्डा बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: तल्लीताल बाजार दोपहिया पार्किंग का अड्डा बनी
Fri, 06 Dec 2024 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल बाजार दोपहिया पार्किंग का अड्डा बन गई है। बाजार के प्रवेश द्वार समेत क्रांति चौक पर दिनभर दर्जनों दोपहिया वाहन खड़े रहते है। इसके अलावा बाजार के अन्य स्थानों पर भी दोपहिया वाहन पार्क होते हैं। यही नहीं, गूगल मैप में इसे नगर का प्रवेश मार्ग दिखाने पर कई बार सैलानियों के चौपहिया वाहन भी यहां आ जाते हैं। यहां पूर्व में व्यापार मंडल की ओर से मल्लीताल बाजार तथा अन्य बाजारों की तर्ज पर दिन में वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया था, लेकिन वर्तमान में ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं होने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। व्यापारियों के मुताबिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने को लेकर व्यापारियों में भी दोफाड़ है।
विज्ञापन