फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Talking Tree will now welcome you at Kew Gardens

अब केव गार्डन में टॉकिंग ट्री करेगा स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Talking Tree will now welcome you at Kew Gardens
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित केव गार्डन में अब टॉकिंग ट्री आपका स्वागत करेगा। इसके अलावा सेल्फी प्वाइंट और झूलों का आनंद भी उठा सकेंगे। इसके लिए आपको पहले से अधिक शुल्क चुकाना होगा।
विज्ञापन

बता दें कि सूखाताल स्थित केव गार्डन सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां पर्यटक गुफाओं का लुत्फ उठाने के साथ यादगार पलों को कैमरों में कैद करते हैं। अब निगम की ओर से पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया गया है। पर्यटक केव (गुफा) के अलावा सेल्फी प्वाइंट, टॉकिंग ट्री और झूलों का आनंद उठा रहे हैं। निगम ने सुविधाओं के साथ ही टिकट में भी विस्तार किया है। निगम ने प्रति वयस्क 60 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये, जबकि बच्चों के लिए 25 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये कर दिया है।
विज्ञापन

सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र
केव गार्डन में मॉनीटर लगा है। मॉनीटर में हाथ हिलाकर सेल्फी ली जा सकती है। इसके बाद एक मिनट के अंतराल में क्यूआर कोड स्कैन कर उस फोटो को अपने मोबाइल में सेव कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉकिंग ट्री सैलानियों का करता है स्वागत
केव गार्डन में टॉकिंग ट्री पर्यटकों के प्रवेश होते ही उनका स्वागत करता है। सैलानी इसकी वीडियो बनाते हुए फोटो खिंचवाने के लिए लंबी लाइन में खड़े रहते हैं। बच्चों के लिए यह एक मनोरंजन का साधन है।
केव गार्डन में सेल्फी प्वाइंट, टॉकिंग ट्री और झूले लगाए गए हैं। यहां पहुंचने वाले सैलानियों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
- लता बिष्ट, केव गार्डन इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed