फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Talked obscene to the girl student, when the family reached the school, the teacher stopped in the bathroom

रामनगर: पहले छात्रा से अश्लील बातें कीं, शिकायत पर परिजन स्कूल पहुंचे तो बाथरूम में खुद को कर लिया बंद

Tue, 07 Dec 2021 11:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 07 Dec 2021 11:42 AM IST
सार

एक विद्यालय की छात्रा ने अपने परिजनों को बताया था कि शिक्षक ने अश्लील बातें की हैं। घटना के बाद से शिक्षक अवकाश पर था। शनिवार को शिक्षक के स्कूल पहुंचने की जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए।

विज्ञापन
Talked obscene to the girl student, when the family reached the school, the teacher stopped in the bathroom
बाथरूम में बंद शिक्षक से बाहर निकलने को कहते एसएसआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्रा से अश्लील बातें करने का आरोपी शिक्षक परिजनों के विद्यालय पहुंचने पर बाथरूम में घुस गया। पुलिस के पहुंचने के बाद भी वह बाहर निकलने को तैयार नहीं हुआ। दरवाजा काटने की बात पर करीब दो घंटे बाद वह बाहर निकला। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर शिक्षक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

घटना के बाद से अवकाश पर था शिक्षक

एक विद्यालय की छात्रा ने अपने परिजनों को बताया था कि शिक्षक ने अश्लील बातें की हैं। घटना के बाद से शिक्षक अवकाश पर था। शनिवार को शिक्षक के स्कूल पहुंचने की जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने प्रधानाचार्य को मामले की जानकारी दी। इधर, शनिवार को ही शिक्षक ने छात्रा के चाचा के खिलाफ झूठे आरोप में फंसाने, धमकी और गालीगलौज करने की तहरीर थाने में दी।

विज्ञापन

स्कूल के बाथरूम में घुस गया और खुद को बंद कर लिया

सोमवार को छात्रा के चाचा और एबीवीपी कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे तो शिक्षक भागकर स्कूल के बाथरूम में घुस गया और खुद को बंद कर लिया। सूचना पर पहुंचे एसआई मनोज अधिकारी, राजेंद्र सिंह नेगी, एचसीपी मोहन चंद्र ने शिक्षक से बाहर निकलने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। शिक्षकों और प्रधानाचार्य ने भी मारपीट नहीं होने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाकर बाथरूम का गेट काटने को कहा। इसके बाद शिक्षक बाहर आने को तैयार हुआ। एसएसआई ने बताया कि आरोपी शिक्षक को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रधानाचार्य का कहना है शिक्षक पर लगे आरोपों की जांच कॉलेज प्रशासन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed