फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Take care of your throat in the cold, infection is increasing

Nainital News: ठंड में गले का रखें ख्याल, बढ़ रहा संक्रमण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Take care of your throat in the cold, infection is increasing
नैनीताल। नैनीताल में ठंड के चलते गले के संक्रमण व एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बीडी पांडे अस्पताल में 20 से 25 मरीज गले में संक्रमण व एलर्जी के पहुंच रहे हैं। इस पर डॉक्टर दवा के साथ ठंड से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल के अनुसार गले का संक्रमण ठंडी चीजों के सेवन, बाहर का खाना और हवा में प्रदूषण के चलते होता है। इससे ही एलर्जी जैसे नाक में पानी, छींके और सिर दर्द होता है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में सुबह की सैर का परहेज करें। सुबह की सैर के दौरान जैसे ही कोई सांस लेता है तो उसके गले व नाक से विषैले कण जाने से बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे गले में संक्रमण व एलर्जी की समस्या आती है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम के चलते गले में संक्रमण व एलर्जी के मरीज आ रहे हैं। मरीजों को दवा के साथ ठंड से परहेज की भी सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed