फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   tabligi connection of naintal

नैनीताल का तबलीगी कनेक्शन, 47 संदिग्ध जांच के दायरे में

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
tabligi connection of naintal
नैनीताल। राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात में जुड़े लोगों के नैनीताल में होने से हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार की देर रात से अभी तक पुलिस, इंटेलिजेंस और एलआईयू ने नैनीताल के अलग-अलग क्षेत्रों से 47 लोगों को चिन्हित कर उनका मेडिकल चेकअप कराना शुरू कर दिया है। सभी संदिग्धों को क्वारन्टीन में रखा जा रहा है। इनमें से कई लोग नैनीताल के व्यापारी भी हैं। बताया जा रहा है कि 20 मार्च को कुछ लोग दिल्ली से नैनीताल आए थे जो स्थानीय लोगों के संपर्क में रहे। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बीडी पांडेय हॉस्पिटल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अभी सभी की स्थिति सही है और जरूरत पडने पर इनके टेस्ट भी कराए जा सकते है। इनसेट पुलिस और एलआईयू पूरे नैनीताल शहर में कर रही है निरीक्षण नैनीताल। पुलिस और एलआईयू की टीमें तल्लीताल मल्लीताल, रुकुट कंपाउंड, सूखाताल,मेट्रोपोल, मालरोड सहित अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर रही है। अभी तक 47 लोगों को चिन्हित कर उनका मेडिकल चेकअप बीडी पांडे अस्पताल में कराया जा रहा है। कुछ लोगों को टीआरसी मल्लीताल में भी कोरेनटाइन करके रखा हुआ है।अस्पताल में चेकअप के बाद जो ज्यादा संदिग्ध है उन्हें प्रशासन की निगरानी में क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है जबकि अन्य लोगों को घर में ही 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed