फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tablet amount of DBT in the accounts of 7937 students of seven colleges in the district

जिले में सात महाविद्यालयों के 7937 विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी की टैबलेट राशि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tablet amount of DBT in the accounts of 7937 students of seven colleges in the district
हल्द्वानी। टैबलेट योजना का महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को लाभ मिलने लगा है। नैनीताल जिले में 11 महाविद्यालय हैं। इनमें से सात महाविद्यालयों के 15,772 लाभार्थियों में से 7937 के बैंक खातों में टैबलेट राशि डीबीटी कर दी गई है। कई छात्र-छात्राओं ने टैबलेट राशि मिलने के बाद टैबलेट भी खरीद लिए हैं। हालांकि बैंक की धीमी प्रक्रिया के कारण लाभार्थियों के खातों में देरी से टैबलेट की राशि पहुंच रही है।
विज्ञापन

कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज एमबीपीजी में 8796 लाभार्थियों में से 2811 विद्यार्थियों के खातों में टैबलेट की राशि डीबीटी कर दी गई है। वहीं डिग्री कॉलेज दोषापानी में 193 विद्यार्थियों में से अब तक एक को भी टैबलेट की राशि नहीं मिल पाई है, जबकि डिग्री कॉलेज कोटाबाग में सबसे अधिक 98 प्रतिशत लाभार्थियों के खातों में टैबलेट राशि डीबीटी कर दी गई है।
विज्ञापन

टैबलेट योजना के तहत सरकार की ओर से 12 हजार रुपये की राशि दी जा रही है। प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में दस्तावेजों की जांच और शपथपत्र के सत्यापन के बाद लाभार्थियों के खातों में टैबलेट की राशि डीबीटी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय लाभार्थी डीबीटी
एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी 8796 2811
महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी 1728 1577
रामनगर 2810 1675
हल्दूचौड़ 1371 1152
कोटाबाग 144 140
मालधनचौड़ 227 220
दोषापानी 193 00
पतलोट 328 194
बेतालघाट 175 168
कोट
महाविद्यालयों से टैबलेट की राशि के लिए डीबीटी की सूची प्राप्त हुई है। लगभग सभी कॉलेजों के विद्यार्थियों को टैबलेट राशि मिलने लगी है। टैबलेट राशि खातों में डीबीटी की जा रही है, जिन महाविद्यालयों को टैबलेट राशि प्राप्त नहीं हुई है। सप्ताहभर में उन्हें यह राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। शासन को इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। - डॉ. आएस भाकुनी, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed