फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   System heavy clutter

पहले ही दिन व्यवस्था पर भारी अव्यवस्था

Thu, 14 May 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 14 May 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल विकास निगम गैस वितरण के लाख दावे करे, मगर हर बार व्यवस्था पर अव्यवस्था भारी पड़ती है। बुधवार से शुरू हुई गैस वितरण की हवा निकल गई, ठेकेदार और उनके कर्मियों ने उपभोक्ताओं के फोन तक नहीं उठाए। एक फोन नंबर तो काम ही नहीं कर रहा है।

विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम अब तक शहर और ग्रामीण क्षेत्र में गैस वितरण का जिम्मा संभाल रहा था। बुधवार से व्यवस्था बदली गई और शहर को दो सेक्टर में बांट कर गैस वितरण का जिम्मा दो ठेकेदारों को दिया गया। हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक गोपाल बिष्ट ने प्रथम एवं द्वितीय क्षेत्रों के नाम और ठेकेदार, उनके कर्मियों के मोबाइल नंबर की जानकारी दी थी। अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर के साथ ठेकेदार और कर्मियों के नंबर भी प्रकाशित किए, लेकिन बदली व्यवस्था के पहले ही दिन अव्यवस्था देखने को मिली।
विज्ञापन


ठेकेदार और उनके कर्मियों ने उपभोक्ताओं के मोबाइल नहीं उठाए। 9450906747 नंबर काम नहीं कर रहा है। साथ ही निर्धारित रूटों पर सिलेंडर का वितरण नहीं हुआ। लोगों को पूरे दिन गैस की गाड़ी का इंतजार करना पड़ा। प्रबंधक गोपाल बिष्ट का कहना है कि रूट चार्ट के हिसाब से पूरे शहर में गैस का वितरण हुआ। उन्होंने बताया कि फोन नहीं उठाना गंभीर मामला है। ठेकेदारों को निर्देशित करने के साथ ही उच्चाधिकारियों के संज्ञान भी मामला लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed