फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Swine Flu: Kumaon Muat of another person

स्वाइन फ्लू : कुमाऊं के एक और व्यक्ति की मौैत

Wed, 11 Feb 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Wed, 11 Feb 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से कुमाऊं के एक और व्यक्ति की नई दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। इस व्यक्ति के बडे़ भाई को भी स्वाइन फ्लू होने के संदेह में हल्द्वानी के बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्वाइन फ्लू के प्रदेश के अब तक चार लोगों की जान चली गई है जिसमें चंपावत निवासी उस्त व्यक्ति समेत दो कुमाऊं के रहने वाले थे। इससे पहले 8 फरवरी को ही काशीपुर के भी एक व्यक्ति की दिल्ली में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी।

विज्ञापन


चंपावत जिले के खेतीखान निवासी और दिल्ली में कार्यरत एक व्यक्ति पिछले 20 दिन से नई दिल्ली के गुरु तेगबहादुर अस्पताल में भर्ती था, जिसकी 8 फरवरी को स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। बड़े भाई को भी बुखार आने पर शक हुआ कि भाई के साथ रहने के कारण उसे भी स्वाइन फ्लू न हो गया हो। बुखार तेज होने पर मंगलवार देर शाम वह खेतीखान (चंपावत) से बेस अस्पताल हल्द्वानी पहुंचा। डाक्टरों ने विवरण पूछने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। बेस अस्पताल के फिजीशियन डा. पीएस टाकुली ने मरीज को देखा।
विज्ञापन


संक्रामक रोग विश्लेषक एनके कांडपाल और जिला सर्विलांस अधिकारी डा. जेएस बिष्ट भी अस्पताल पहुंच गए। डा. टाकुली ने बताया कि मरीज ए कैटेगिरी में हैं और स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। भाई के साथ रहने के कारण संदिग्ध मानकर आइसोलेशन वार्ड में रखा है। बेस अस्पताल के सीएमएस डा. एससी पंत ने बताया कि मरीज का नैजो फैंरिजयल स्वाब (तालू के पीछे के हिस्से से रुई की सींक से स्वाब) का सैंपल लिया गया, जिसे जांच के लिए नेशनल कंम्यूनिकेबिल डिजीज सेंटर दिल्ली भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed