{"_id":"641b4a0ab0bf6f2181034fc4","slug":"swindle-online-nainital-nainital-news-c-8-1-90044-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मल्लीताल में दो लोगों से 20- 20 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मल्लीताल में दो लोगों से 20- 20 हजार की ठगी
Thu, 23 Mar 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में दो लोगों के खातों से 20- 20 हजार रुपये उड़ा दिए गए। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के अनुसार मल्लीताल निवासी गीता भट्ट और मुकेश कुमार के पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। अनजान व्यक्ति ने कहा कि वह उनके पिता को जानता है और उनके पिता से पूर्व में 25 हजार उधार लिए थे। अनजान व्यक्ति ने रुपये लौटाने की बात कहकर दोनों से उनका गूगल पे नंबर मांग लिया। गूगल पे नंबर मिलते ही दोनों के अकाउंट में पैसे प्राप्त होने का मैसेज आया। इसके बाद व्यक्ति ने दोनों को भरोसे में लेकर कुछ पैसे वापस करने की बात कही। इस पर दोनों ने 20- 20 हजार रुपये वापस उस नंबर पर डाल दिए। फिर उन्हें पता चला कि फोन पर 25 हजार रुपये आने का मैसेज गलत था। इसके बाद दोनों को ठगी का अहसास हुआ। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि मामला साइबर सेल को भेज दिया है। संवाद