फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Survey should be done for widening of 13 intersections: DM

13 चौराहों के चौड़ीकरण के लिए करें सर्वे : डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Survey should be done for widening of 13 intersections: DM
हल्द्वानी। शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण को लेकर शनिवार काे जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बैठक ली। कहा कि इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, कार्य जल्द प्रारंभ किया जाए। जिन चौराहों का सर्वे कार्य नहीं हुआ, वहां का चार मार्च तक पूरा करें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चौड़ीकरण के दौरान जिस क्षेत्र में पेड़ आ रहे हैं वहां वन विभाग से वार्ता कर उन्हें ट्रान्सप्लांट करें। जिन चौराहों पर कोई विधिक समस्या नहीं है, उनपर कार्य जल्द पूरा करें। उन्होंने होली ग्राउंड के पुनर्निर्माण के लिए अधिशासी अभियंता लोनिवि को दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि बेस व महिला चिकित्सालय में आईसीयू और जो अन्य मशीनें शिफ्ट होनी है, इसकी शिफिटिंग का कार्य जल्द पूरा हो। कहा कि जिन सरकारी संपत्तियों की दीवारें ध्वस्तीकरण से प्रभावित हुई हैं, उन कार्यों को भी शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि उक्त कार्य अगले सप्ताह तक पूर्ण किया जाए, जिससे उच्च न्यायालय में समय से रिपोर्ट प्रेषित हो सके। इस दौरान बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा के साथ लोनिवि, विद्युत, जलसंस्थान समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed