फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Surkhab birds arrive at Kosi Barrage.

Uttarakhand: रामनगर के पर्यटन को लगे सुर्खाब के पर, एक सप्ताह पहले कोसी बैराज पहुंचे पक्षी जोड़ों में नजर आए

Wed, 22 Oct 2025 11:43 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 22 Oct 2025 11:43 AM IST
सार

हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते सुर्खाब एक सप्ताह पहले ही रामनगर के कोसी बैराज में दिखाई दे रहे हैं। इससे वन विभाग और पक्षियों प्रेमी काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Surkhab birds arrive at Kosi Barrage.
कोसी बैराज में पहुंचे सुर्खाब पक्षी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हर वर्ष सर्दियों के समय उच्च हिमालयी क्षेत्रों से प्रवासी पक्षी सुर्खाब भोजन की तलाश में कोसी बैराज समेत अन्य जलाशयों में पहुंते हैं। लेकिन इस साल हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते सुर्खाब एक सप्ताह पहले ही रामनगर के कोसी बैराज में दिखाई दे रहे हैं। इससे वन विभाग और पक्षियों प्रेमी काफी उत्साहित हैं।

सुर्खाब पक्षी हर साल अक्तूबर माह के अंत या नवंबर माह के पहले सप्ताह में कोसी बैराज समेत अन्य जलाशयों में पहुंचते हैं। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार ने बताया कि बीते दिन उन्होंने कोसी बैराज में सुर्खाब के दो जोड़ों को अपने कैमरे में कैद किया है। बताया कि इस साल सुर्खाब करीब एक सप्ताह पूर्व यहां पहुंची हैं। ऐसा तब होता है जब उच्च हिमालयी क्षेत्रों के जलाशय बर्फ से जम जाते हैं। ऐसे में सुर्खाब समेत अन्य प्रवासी पक्षी भोजन की तलाश में यहां के जलाशयों में पहुंची हैं।

विज्ञापन

वन्य विशेषज्ञों के मुताबिक सुर्खाब पक्षी सर्दियों में रूस के साइबेरिया और तिब्बत जैसे ठंडे इलाकों से आते हैं। वे भोजन की तलाश में हजारों किलोमीटर की लंबी यात्रा तय करके यहां पहुंचते हैं और प्रजनन करते हैं। जब उनके बच्चे उड़ने लायक हो जाते हैं, तो वे वापस लौट जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोसी बैराज में सुर्खाब दिखने शुरू हो गए हैं जो कि खुशी की खबर है। इसके साथ ही वन विभाग की ओर से प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के लिए निगरानी को बड़ा दिया गया है। - अंकित बडोला, एसडीओ, रामनगर वन प्रभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed