{"_id":"68dd84e27c09a8465c03cd1d","slug":"surai-range-on-alert-to-protect-tigers-from-poachers-haldwani-news-c-8-1-hld1044-646479-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बाघों को शिकारियों से बचाने के लिए सुरई रेंज में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बाघों को शिकारियों से बचाने के लिए सुरई रेंज में अलर्ट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। बिजनौर के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व और पीलीभीत टाइगर रिजर्व में चल रहीं शिकारी गतिविधियां अन्य वन प्रभागाें के जीवों के लिए चिंता का सबब बन गई हैं। तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज में अलर्ट कर दिया गया है। डीएफओ ने गश्ती दल को सतर्क करते हुए पूरे क्षेत्र में फंदों के साथ ही संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने और लोगों से पूछताछ करने का निर्देश दिए हैं।
पूर्व में शारदा सागर डैम, पश्चिम में खटीमा, उत्तर में मेलाघाट रोड और दक्षिण में पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र की सीमा से सटे 15700 हेक्टेयर के सुरई रेंज में 53 से ज्यादा बाघ हैं। इसके अलावा स्तनधारियों की 125 प्रजातियां, 150 से ज्यादा पक्षी और सरीसृपों की भी 20 प्रजातियां हैं। विभाग इसे सफारी जोन बनाने में जुटा है। इसी बीच दोनों टाइगर रिजर्व से शिकारियों की गतिविधि सामने आने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। सुरई से जुड़े सभी रेंज की बीट टीमों को सक्रियता के साथ जंगल में भ्रमण करने को कहा है।
अमानगढ़ और पीलीभीत टाइगर रिजर्व में शिकारियों की गतिविधि सामने आई। कुछ दिन पहले सुरई रेंज के पास ही तीन युवक पकड़े गए जो फंदा लगाए थे। सतर्कता के निर्देश है। जंगल के अंदर सभी टीमों को संदिग्ध को तत्काल रोकने और पकड़ने का निर्देश है। -हिमांशु बागरी, डीएफओ
विज्ञापन
यह मामले सामने आए...
- 20 सितंबर की रात अमानगढ़ वन रेंज में छापे के दौरान असलम, शमशेर, शराफत, रुस्तम और अशरफ अली पकड़े गए थे। धामपुर वन रेंज में पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर बिग कैट का कंकाल, जबड़ा, दांत, हड्डी, नाखून मिले। जांच के बाद ही इसके बाघ या तेंदुए के होने का पता चलेगा।
- पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बराही जंगल में फंदे में फंसने से तेंदुए की मौत के बाद से सतर्क वन विभाग की टीम ने 28 सितंबर को एक संदिग्ध को पकड़ा। इसे छुड़ाने के लिए पांच वन कर्मियों पर हमला भी हुआ था।
- 30 सितंबर को पीटीआर के नजदीक के गांव कमालपुर में टीम ने सुदीप सरकार के यहां से चीतल का मांस मिला। उसकी निशानदेही पर पड़ोसी के घर से एक किलो उबला हुआ मांस मिला।