फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Supply of goods stalled due to transporters' strike

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से सामान की सप्लाई ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Supply of goods stalled due to transporters' strike
हल्द्वानी। पुलिस और सीपीयू पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर देवभूमि ट्रक ऑनर्स यूनियन संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर ट्रांसपोर्टरों ने रविवार से तीन दिनी हड़ताल कर दी। इससे हल्द्वानी से पहाड़ को जाने वाली खाद्य सामग्री और सब्जी आदि की सप्लाई ठप हो गई। ट्रांसपोर्टरों ने रानीबाग तिराहे पर वाहनों को रोककर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। रानीबाग में ढाई घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। एसपी सिटी ने भी ट्रांसपोर्टरों को मनाने की कोशिश की मगर वे राजी नहीं हुए। बाद में डीआईजी से वार्ता का आश्वासन मिलने पर ट्रांसपोर्टरों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। हड़ताल को पहाड़ के ट्रांसपोर्टरों समेत विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन

व्यापारी और ट्रांसपोर्टर रविवार सुबह करीब नौ बजे रानीबाग तिराहे पर पहुंच गए। उन्होंने पहाड़ से हल्द्वानी आ रहे मालवाहक वाहनों को रानीबाग पर ही रोक कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस कारण वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रांसपोर्टरों का आरोप था कि पहाड़ जाने वाली गाड़ियों का पुलिस और सीपीयू बेवजह चालान कर रही है। एक ही मालवाहक वाहन का चार स्थानों पर चालान करने की कार्रवाई से वे परेशान हैं। दोपहर करीब पौने 12 बजे एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र पहुंचे तो व्यापारियों ने पुलिस उत्पीड़न के साक्ष्य के रूप में चालान के कागजात भी दिखाए। देरशाम तक प्रदर्शनकारी रानीबाग तिराहे पर बैठे रहे। इस दौरान ट्रक यूनियन संयुक्त के ललित रौतेला, दया किशन शर्मा, कुंदन बिष्ट, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, देवभूमि ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार नेगी, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री वीरेंद्र गुप्ता समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने समर्थन दिया
हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने आंदोलन को समर्थन दिया है। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण ने आरोप लगाया कि कि जिस प्रकार से पूरे कुमाऊं क्षेत्र में पुलिस और सीपीयू चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली कर रही है। महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सीपीयू का कार्य ड्राइविंग लाइसेंस व कागजात चेक करना है ट्रैफिक व्यवस्था दुरस्त करना है लेकिन वह भी अपने अधिकारों के बाहर जाकर खुलेआम उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल करेगा आंदोलन
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता और जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे,ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं रोका गया तो प्रशासन को व्यापारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट नगर के अध्यक्ष अमरजीत सिंह सेठी, महामंत्री प्रदीप सबरवाल ने उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी के आश्वासन के कारण उन्होंने रविवार को हड़ताल में प्रतिभाग नहीं लिया। सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन चलाया जाएगा।
कोट मय फोटो
पुलिस बेवजह मालवाहक छोटे-बड़े वाहनों का रोजाना हजारों रुपये के चालान करने की कार्रवाई कर रही है जिसके कारण वाहन स्वामी बहुत परेशान हैं।
- डीके शर्मा, देवभूमि ट्रक ऑनर्स यूनियन
-
ट्रांसपोर्टरों की पहाड़ जाने वाली एक-एक गाड़ी का चार-चार बार चालान किया जा रहा है। वाहनों के 40 हजार रुपये तक के चालान काटे गए हैं।
- राजकुमार नेगी, ट्रांसपोर्टर यूनियन नेता
-
पुलिस उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएग। जरूरत पड़ी तो और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उत्पीड़न कार्रवाई पर पुलिस प्रशासन को रोक लगानी चाहिए।
- ललित रौतला, ट्रक यूनियन नेता
इन्होंने भी किया समर्थन
हल्द्वानी। नवीन मंडी के आलू-फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की ने कहा कि वाहनों का बेवजह चालान काटा जा रहा है। देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, गल्ला मंडी के कारोबारी विपिन गुप्ता ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का समर्थन किया है।
आठ महीने में 57 हजार 322 वाहनों का चालान
हल्द्वानी। जिला पुलिस ने आठ महीने में 57 हजार 322 वाहनों का चालान कर दो करोड़ 95 लाख 12 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला है। पुलिस 2184 वाहनों को जब्त कर चुकी है।
जिला पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार जनवरी से अगस्त तक 41 हजार 178 वाहनों का चालान किया गया। 16 हजार 144 वाहनों का पुलिस ने कोर्ट चालान किया। ओवर स्पीड में 3745 वाहनों का चालान किया गया। ओवर स्पीड में 2427 लोग पकड़े गए। नशे की हालत में वाहन चलाते समय 239 लोग पकड़े गए। बगैर हेलमेट में भी 9354 बाइक सवार पकड़े गए। अगस्त में 9503 वाहनों का चालान किया गया। एक माह में पुलिस ने 43 लाख 77 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
एसपी ने किया हड़ताल खत्म करने का अनुरोध
हल्द्वानी। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र भीमताल तिराहा पर ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों से बात करने के लिए गए थे। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों से हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया। एसपी सिटी का कहना था कि पुलिस व्यापारियों की समस्या के प्रति संवेदनशील है। आरोप है कि पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान उन्हें प्रताड़ित करती है। इस मामले में यूनियन के लोगों को अपनी समस्या से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराना चाहिए।

भाजपा नेता डब्बू ने सीएम के सामने रखा मामला
हल्द्वानी। भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ .अनिल डब्बू ने बताया कि उन्होंने ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से मुख्यमंत्री को अवगत कराया है। डब्बू ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में पुलिस के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तत्काल अपना हेल्पलाइन नंबर जारी करें। यदि किसी भी नागरिक की शिकायत आती है तो तत्काल कार्यवाही करें। डब्बू ने ट्रांसपोर्टरों से हड़ताल तुरंत वापस लेने का अनुरोध भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed