फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Supply from the plant stopped, thousands of people yearned for water

Nainital News: प्लांट से आपूर्ति ठप, पानी को तरसे हजारों लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Supply from the plant stopped, thousands of people yearned for water
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। गौला बैराज से जल संस्थान के शीशमहल फिल्टर प्लांट को आपूर्ति ठप होने से शनिवार को शहर में पेयजल का संकट गहराया रहा। इस कारण 50 हजार की आबादी को पेयजल किल्लत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


देवखड़ी नाले में बृहस्पतिवार रात बहे युवक की खोजबीन के लिए चलाए अभियान के चलते शनिवार सुबह 11 बजे से शहर के फिल्टर को आने वाली नहर में पानी बंद कर दिया गया। इससे सुबह 11 बजे शीशमहल फिल्टर प्लांट से आपूर्ति ठप हो गई। प्लांट बंद होने से शहर में शीशमहल, नैनीताल रोड, बरेली रोड, कालाढूंगी रोड से लालडांठ, रामपुर रोड की 50 हजार की आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। ईई आरएस लोशाली ने बताया कि जल संस्थान की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में 16 टैंकरों से पानी बांटा गया। इससे पूर्व बीते शुक्रवार को भी प्लांट ठप होने से पूरे दिन पानी की सप्लाई बाधित रही। कहा कि देर रात तक प्लांट का संचालन होने की उम्मीद है। इससे रविवार को पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन




कलसिया नाले में बही लाइनों की मरम्मत जारी
बृहस्पतिवार रात कलसिया नाले में बही लाइनों की मरम्मत का कार्य शनिवार को भी जारी रहा। सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि लाइनों को जोड़कर बद्रीपुरा, काठगाेदाम और हाइडिल में सप्लाई को सुचारु करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed