{"_id":"57b0d2a24f1c1bd26e6eafcd","slug":"sukhatal-being-in-the-parking-lot-of-dbangi-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखाताल पार्किंग में दबंगई से कि जा रही है अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखाताल पार्किंग में दबंगई से कि जा रही है अवैध वसूली
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Mon, 15 Aug 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
पार्किंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीकएंड के दौरान सूखाताल की कार पार्किंग में कुछ लोगों द्वारा दबंगई से पार्किंग शुल्क लेने का मामला सामने आया है। रविवार को पार्किंग के दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो अवैध वसूली वालों ने पार्किंग का ठेका होने की बात कहकर उनसे पार्किंग करने के एवज में सौ रुपये से दो सौ रुपये तक की वसूली की। वसूली के मामले को लेकर पालिका द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी गई।
शहर में रविवार को पर्यटकों के वाहनों की तादाद बढ़ने से नगर में दिनभर जाम लगा रहा। पर्यटकों के वाहनों की संख्या बढ़ने से कुछ लोगों ने इसका फायदा उठाते हुए सूखाताल स्थित पेट्रोल पंप के सामने पार्क किए गए वाहनों से अवैध वसूली की। बरेली के चालक सोहन सिंह ने बताया कि वह सुबह 10 बजे सूखाताल की पार्किंग में अपनी कार संख्या यूपी 25एक्स 0138 को पार्क किया तो कुछ लोगों ने उनसे पार्क करने के एवज में सौ रुपये लिए और पर्ची नहीं दी।
कलेर एचपी गैस के वाहन चालक मो. वैश ने बताया कि गैस के ट्रक संख्या यूपी 04सी ए 3568 तथा यूए 04डी 5538 पार्क किए हुए थे, वसूली करने पहुंचे युवकों ने उनसे प्रति वाहन के दो सौ रुपये की मांग की। चालक ने एचपी गैस के मैनेजर सुनील को सूचना दी कि पार्किंग में ट्रक पार्क करने के दो सौ रुपये मांग रहे हैं। उसके बाद मैनेजर ने पालिका के ईओ से सूखाताल पार्किंग के ठेके की जानकारी मांगी तो ईओ ने सूखाताल की फ्री पार्किंग का हवाला देते हुए कहा कि पालिका ने किसी को भी ठेका नहीं दिया है।
विज्ञापन
कोट
मामला मेरे संज्ञान में है। रविवार की सुबह जैसे ही मुझे मामले की जानकारी मिली, मैंने कर अधीक्षक लता आर्या के नेतृत्व में एक टीम को मौके पर भेजा। इस दौरान कुछ वाहन चालकों ने टीम को अवैध वसूली की बात कही। मामले को गंभीरता से लेते हुए कर अधीक्षक की ओर से मामले में मल्लीताल कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पालिका की ओर से सूखाताल में पार्किंग शुल्क वसूलने के लिए किसी को अधिकृत नहीं किया गया है। पार्किंग में लगे पालिका के बोर्ड को जल्द ही हटा दिया जाएगा।
रोहिताश शर्मा ईओ नगर पालिका परिषद