{"_id":"69cec4835f22d24245071b0c","slug":"sugar-mill-paid-rs-9378-crore-sugarcane-price-kitchha-news-c-242-1-shld1013-139350-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चीनी मिल ने 93.78 करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चीनी मिल ने 93.78 करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान किया
Fri, 03 Apr 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। चीनी मिल ने पेराई सत्र शुरू होने की तिथि 16 नवंबर से 31 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का कुल 93.78 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना समितियों को कर दिया है। इसमें 26 से 31 जनवरी के बीच खरीदे गए गन्ने के लिए करीब 5.03 करोड़ रुपये का भुगतान भी शामिल है। यह जानकारी मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने दी।
मर्तोलिया ने बताया कि 26 से 31 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का कुल 5.03 करोड़ रुपये का भुगतान संबंधित समितियों के माध्यम से गन्ना किसानों को किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड किच्छा को करीब 3.81 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। हल्द्वानी समिति को करीब 49 लाख रुपये मिले। पंतनगर समिति को करीब 38 लाख रुपये और सितारगंज समिति को करीब 30 लाख रुपये दिए गए। गदरपुर समिति को करीब 5.26 लाख रुपये का भुगतान किया गया।