{"_id":"68682a9afa38b9ae5b0782cb","slug":"such-kindness-of-the-department-one-doctor-has-responsibility-of-three-places-kitchha-news-c-235-1-ksp1004-129167-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: विभाग की इतनी मेहरबानी, एक चिकित्सक पर तीन जगह की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: विभाग की इतनी मेहरबानी, एक चिकित्सक पर तीन जगह की जिम्मेदारी
Sat, 05 Jul 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। सितारगंज क्षेत्र जैसा आलम काशीपुर में भी देखने को मिल रहा है। यहां भी एक ही चिकित्सक तीन जगहों का जिम्मा संभाल रहे हैं। इतनी मेहरबानी के लिए स्वास्थ्य विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
सीएमओ ने कुछ दिन पूर्व सितारगंज में तैनात चिकित्सा अधीक्षक को किच्छा व नानकमत्ता का भी जिम्मा सौंपा था। एक अधिकारी तीन स्थानों पर कैसे व्यवस्थाएं देखते होंगे यह बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। हालांकि उन्हें एक पद से बीते दिन मुक्त करने की बात कही जा रही है।
ऐसा ही मामला एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में भी देखने को मिल रहा है। काशीपुर अस्पताल में जीडीएमओ के पद पर तैनात हैं। इसके अलावा नगर स्वास्थ्य अधिकारी का पद भी है। इनके अलावा मार्च में सीएमओ ने उन्हें पीएचसी नारायण नगर का भी चार्ज दे दिया है। चिकित्सक अस्पताल में सुबह से निर्धारित समय तक ओपीडी में मरीजों का इलाज करते हैं। इतना काम करने के बाद भी उन्हें दो जिम्मेदारी मिलनी गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
नारायण नगर में दोपहर बाद जाकर व्यवस्थाएं देखते हैं जबकि अप्रैल में क्लीनिकों, मेडिकल स्टोर, अस्पतालों का उनसे चार्ज वापस लिया गया है।
सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि जीडीएमओ पर वह अस्पताल में मरीज देखते हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी पहले से ही है। पीएचसी नारायण में डॉ. तपन शर्मा थे, उनका कोर्ट केस चल रहा था। इसलिए उन्हें यह चार्ज नहीं दे सकते थे। अब उनका भी स्थानांतरण हो गया है। व्यवस्था के लिए कुछ समय पहले ही डॉ. अमरजीत साहनी को नारायण नगर का चार्ज दिया गया है। कोई और चिकित्सक मिल जाएगा तो उन्हें चार्ज दे देंगे।